आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

जनसुनवाई में मंत्री दामोदर रावत और रत्नेश सदा ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए दिशा-निर्देश

नीतीश के मार्गदर्शन में जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही है एनडीए सरकार - दामोदर रावत संभावित बाढ़ के खतरों को लेकर सरकार सजग और मुस्तैद, हर आवश्यक तैयारियाँ पूरी - रत्नेश सदा

जनसुनवाई में मंत्री दामोदर रावत और रत्नेश सदा ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए दिशा-निर्देश

नीतीश के मार्गदर्शन में जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही है एनडीए सरकार – दामोदर रावत

संभावित बाढ़ के खतरों को लेकर सरकार सजग और मुस्तैद, हर आवश्यक तैयारियाँ पूरी – रत्नेश सदा

05 अगस्त 2026, पटना।

जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय परिवहन मंत्री श्री दामोदर रावत एवं माननीय आपदा प्रबंधन मंत्री श्री रत्नेश सदा ने प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से पहुँचे फरियादियों की समस्याएँ गंभीरतापूर्वक सुनीं तथा उनके विधिसम्मत त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री शंभू कुशवाहा मौजूद रहे।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में श्री दामोदर रावत ने कहा कि एनडीए सरकार मा0 श्री नीतीश कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ा रही है तथा विकसित बिहार के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। साथ ही उन्होंने कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार बिहार की 14 करोड़ जनता के दिलों में बसे हुए हैं और 20 वर्षों के अपने शासनकाल में उन्होंने समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य किया है तथा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाई है।

श्री रत्नेश सदा ने कहा कि संभावित बाढ़ के खतरों को लेकर सरकार पूरी तरह मुस्तैद है और इसे लेकर सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। प्रशासन हालातों पर लगातार नजर बनाए हुए है। एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित आवश्यक सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई गई है।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button