Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़मुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यविचार

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजयुमो ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, सीएम सम्राट चौधरी ने युवा रक्तवीरों को किया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित : सम्राट चौधरी

‎*‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजयुमो ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, सीएम सम्राट चौधरी ने युवा रक्तवीरों को किया सम्मानित

‎*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित : सम्राट चौधरी

*नरेंद्र मोदी जी के जीवन,संघर्ष और राष्ट्रसेवा पर आधारित पुस्तकों की प्रदर्शनी का सीएम सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ

‎*सम्राट चौधरी ने कहा- मोदी सरकार ने जनकल्याण के साथ भारत के आर्थिक विकास और सुरक्षा को नई दिशा दी

‎पटना, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की प्रेरणादायी यात्रा के उपलक्ष्य में गुरुवार को बिहार भाजपा मुख्यालय, पटना में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

‎ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में युवा मोर्चा के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

‎कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवा रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदान कर रहे कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और इस सेवा कार्य के लिए युवा कार्यकर्ताओं की सराहना की।

‎इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में भारत और भारत के विकास का संकल्प निरंतर दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास, घर-घर बिजली, गरीबों को खाद्यान्न, स्वास्थ्य सुविधाएं और घर-घर शौचालय जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को व्यापक स्तर पर लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने भाजपा प्रवक्ता एवं बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के अध्यक्ष श्री सुरेश रूंगटा द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन, व्यक्तित्व, संघर्ष एवं सार्वजनिक जीवन पर आधारित पुस्तकों के स्टॉल का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पुस्तकों का अवलोकन किया तथा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन और राष्ट्रसेवा की यात्रा से जुड़े साहित्य को पढ़ने का आग्रह किया।

‎सम्राट चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद भारत के जनकल्याण, आर्थिक विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा देश को विकसित और समृद्ध बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन देश की सेवा और विकास के प्रति समर्पित रहा है।

‎उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह लंबे समय तक देश की सेवा करते रहें और अपना आशीर्वाद बनाए रखें।

‎कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा, श्रेयसी सिंह, प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक, संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया, बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के अध्यक्ष सुरेश रूंगटा, प्रेम रंजन पटेल , भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और पूनम सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button