
दिनांक : 18 सितंबर 2026
पटना।
पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें : उपेंद्र कुशवाहा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रदेश कार्यालय में संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदरणीय उपेंद्र कुशवाहा जी की गरिमामय उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में संगठन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विस्तार से विमर्श हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा ने सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों को अविलंब अपने-अपने प्रदेश संगठन का गठन पूरा करने तथा जिलों का दौरा कर सक्रिय, समर्पित एवं योग्य कार्यकर्ताओं के बीच से जिलाध्यक्षों के चयन/मनोनयन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन तभी प्रभावी होगा, जब उसकी मजबूत उपस्थिति गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक हो। इसके लिए सभी पदाधिकारी पूरी तत्परता और समर्पण के साथ कार्य करें।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह माननीय दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी, प्रशांत पंकज, प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (संगठन) मदन चौधरी, आर.के. सिंह, जंग बहादुर सिंह, ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, अंगद कुशवाहा एवं स्मृति कुमूद सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक की जानकारी प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता सुशील कुमार सिंह ने दी।
सुशील कुमार सिंह
प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM)



