Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

वित्त रहित शिक्षकों के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, सरकारीकरण, वेतनमान और पेंशन की उठाई मांग*

*वित्त रहित शिक्षकों के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, सरकारीकरण, वेतनमान और पेंशन की उठाई मांग*

*पटना, 20 सितंबर 2026*

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम आज दिनांक 20 सितंबर को अपराह्न 3:15 बजे वित्त रहित शिक्षकों एवं अन्य धरनार्थियों के समर्थन में गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने वित्त रहित शिक्षकों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि राज्य सरकार को वित्त रहित कॉलेजों के सरकारीकरण, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को वेतनमान तथा पेंशन की सुविधा देने की दिशा में तत्काल ठोस कदम उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से वित्त रहित शिक्षक और कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी वित्त रहित शिक्षकों एवं कर्मचारियों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है

उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि धरनार्थियों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के साथ सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय यादव एवं पंकज यादव , असित नाथ तिवारी, अमित कुमार मौजूद थे।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button