
बाप प्रमुख ने देश सभी क्षेत्रों के सफल लोगों से आग्रह किया है जनसेवा को अपने जीवन का केंद्र बनाए,ताकि आप सबों का मानव जीवन सफल हो सके,उन्होंने ने आग्रह करते हुए कहा जीस परिवार के लिए ग़लत तरीके से घन बनाया जा रहा है वह आपके मरने के बाद तेरह दिन में पुरी तरह भुल जाते है जनता नहीं,बाप प्रमुख श्री उमेश सिंह जी ने कहा कि जब सब कुछ छोड़ जाना तय है तो फिर क्यों न जनहित से जुड़ा जाए हम सभी जितना सक्षम है उतना तो कर ही सकते हैं इसलिए चौतरफा जन सेवा करने के लिए सभी सफल लोगों को आगे आने चाहिए और सरकारों को ऐसे लोगों के चौतरफा प्रोत्साहन और मान सम्मान भी देना चाहिए, उन्होंने पटना हाईकोर्ट के द्वारा अफसरों को भाषा की मर्यादा नहीं भुलने का सलाह दिया है जो स्वागत योग्य सुझाव है इससे लोकतंत्र चौतरफा मजबूत होगा और लोकतंत्र में जनता मालिक है तो उसके साथ सम्मान पूर्वक कर पेश आना तो बनता है वर्ना लोकतंत्र किस काम है, (रमेश पासवान राष्ट्रीय प्रवक्ता)



