Trending Newsअपराधआस्थाजमुईजहानाबादट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादानालंदापटनापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामहाराष्ट्रमुंगेरमुजफ्फरपुरराजनीतिराजस्थानराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

आधार की जगह वोटर आईडी और बायोमीट्रिक से भुगतान की व्यवस्था गरीबों के अधिकार छीनने की साजिश – डॉ. अजय कुमार पासवान

 

आधार की जगह वोटर आईडी और बायोमीट्रिक से भुगतान की व्यवस्था गरीबों के अधिकार छीनने की साजिश – डॉ. अजय कुमार पासवान

*पटना, 5 नवंबर 2026

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार पासवान ने केंद्रीय मंत्री श्री ललन सिंह के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सरकारी योजनाओं का भुगतान अब आधार कार्ड के बजाय वोटर आईडी और बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा।

डॉ. अजय कुमार पासवान ने कहा कि यह महज तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि देश के करोड़ों गरीबों, मजदूरों और वंचित परिवारों के अधिकारों पर सीधा हमला है। मोदी सरकार राशन, आवास, स्वास्थ्य और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को नई व्यवस्था से जोड़कर आम लोगों को उनके बुनियादी हकों से वंचित करने की तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री का यह बयान उस साजिश से पर्दा उठा रहा है, जिसे मोदी सरकार लंबे समय से अंजाम देने की फिराक में थी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अभी मोदी सरकार वोट चोरी कर रही है, कल आपका भविष्य और आपके अधिकार भी छीन लेगी।

डॉ. पासवान ने कहा कि वोटर आईडी और बायोमीट्रिक आधारित व्यवस्था लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के बुजुर्गों, दिव्यांगों, मजदूरों और वंचित तबकों को सबसे अधिक परेशानी होगी। जिन लोगों के दस्तावेज अधूरे हैं या उम्र एवं मेहनत के कारण जिनकी उंगलियों के निशान बायोमीट्रिक मशीनों में दर्ज नहीं हो पाते, वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। इससे राशन कार्डधारकों और आवास योजना के लाभार्थियों की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि गरीबों के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बंद किया जाए और सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी तकनीकी बाधा के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

डॉ. अजय कुमार पासवान

चेयरमैन, मीडिया एंड पब्लिसिटी विभाग

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button