Uncategorized

पूर्व विधायक एवं जद (यू) के वरिष्ठ नेता श्याम बिहारी राम के निधन पर प्रदेश कार्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व विधायक एवं जद (यू) के वरिष्ठ नेता श्याम बिहारी राम के निधन पर प्रदेश कार्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना, 17 नवम्बर 2026

मंगलवार को पूर्व विधायक, जद (यू) के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य श्याम बिहारी राम का पटना स्थित आईजीआईएमएस में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। उनके निधन के उपरांत उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए वीरचंद पटेल पथ, पटना स्थित जनता दल (यू) के प्रदेश कार्यालय लाया गया।

इस दौरान बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से पार्टी का झंडा एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर मा0 विधायक श्री अरुण मांझी, ई0 रामचरित्र प्रसाद, श्री विद्यानंद विकल, श्री राजेंद्र सिंह जाॅर्ज, श्री मुकेश पटेल, श्री धीरज कुशवाहा, श्री चंद्रिका सिंह दांगी, श्री मुन्ना चैधरी सहित पार्टी के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। नेताओं ने श्याम बिहारी राम के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button