Uncategorized

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने सुजीत वर्मा को बनाया बिहार प्रदेश अध्यक्ष

वर्ल्ड कायस्थ कॉन्क्लेव-2026 के ऐतिहासिक एजेंडे की घोषणा; 125 फीट ऊंची स्वामी विवेकानंद एवं भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमाएं स्थापित करने और भगवान चित्रगुप्त विश्वविद्यालय बनाने की योजना

 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने सुजीत वर्मा को बनाया बिहार प्रदेश अध्यक्ष

वर्ल्ड कायस्थ कॉन्क्लेव-2026 के ऐतिहासिक एजेंडे की घोषणा; 125 फीट ऊंची स्वामी विवेकानंद एवं भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमाएं स्थापित करने और भगवान चित्रगुप्त विश्वविद्यालय बनाने की योजना

पटना, 17 नवंबर 2026। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पंजीकरण संख्या 2150, नई दिल्ली) ने बिहार में संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री सुजीत वर्मा को बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसकी आधिकारिक घोषणा महासभा के राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीष श्रीवास्तव ने आज बेली रोड तारामंडल पटना स्थित सहाय सदन में आयोजित प्रेस वार्ता में की। उन्होंने कहा कि बिहार में संगठन का विस्तार वैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक किया जाएगा।

प्रेस वार्ता का मुख्य आकर्षण बिहार प्रदेश में गठन एवं आगामी ‘वर्ल्ड कायस्थ कॉन्क्लेव-2026’ की विस्तृत रूपरेखा और उसके महत्वाकांक्षी एजेंडे की घोषणा रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में देश-विदेश से हजारों कायस्थ प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन कायस्थ समाज की ऐतिहासिक विरासत, सामाजिक एकता, शैक्षणिक विकास, सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्र निर्माण में योगदान को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

कायस्थ समाज के गौरव और भविष्य को समर्पित होगा कॉन्क्लेव

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि कॉन्क्लेव में स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा, रास बिहारी बोस, लाल बहादुर शास्त्री एवं जयप्रकाश नारायण सहित कायस्थ समाज की 11 महान विभूतियों के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त शिक्षा, कला, कानून, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, विज्ञान, व्यापार, संस्कृति, राष्ट्रप्रेम एवं विश्व बंधुत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्यापक विमर्श होगा। महिला सशक्तीकरण और युवा नेतृत्व को भी विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

कॉन्क्लेव में महासभा के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक स्वर्गीय डॉ. आर.के. सिन्हा को समर्पित विशेष श्रद्धांजलि सत्र आयोजित किया जाएगा। साथ ही कायस्थ समाज के 125 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, सामाजिक योगदान और राष्ट्रीय उपलब्धियों पर विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

125 फीट की दो भव्य प्रतिमाएं और भगवान चित्रगुप्त विश्वविद्यालय की परिकल्पना

कॉन्क्लेव के एजेंडे में समाज के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं शामिल हैं। इनमें 125 फीट ऊंची स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, 125 फीट ऊंची भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित करने की योजना तथा समाज के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास के लिए ‘भगवान चित्रगुप्त विश्वविद्यालय’ की स्थापना की परिकल्पना का शुभारंभ शामिल है।

इसके साथ ही भव्य सांस्कृतिक संध्या, पुस्तकों का विमोचन, कायस्थ समाज के गौरवशाली इतिहास पर फीचर फिल्म निर्माण की योजना तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं का नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

संगठन की वैधानिक पहचान और पारदर्शिता पर दिया जोर

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीष श्रीवास्तव ने महासभा की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग, स्वर्गीय रविनंदन सहाय तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. आर.के. सिन्हा का मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्राप्त होती रही है।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पंजी 2150 नई दिल्ली, देश के ग्यारह करोड़ कायस्थ समाज का नई दिल्ली से एकमात्र राष्ट्रीय स्वरूवाला एकमात्र सबसे पुराना संगठन है / हमारे संस्था का पैन नंबर, 12A एवं 80G की वैधानिक सुविधाएं के साथ साथ 22राज्यों और 50+देशो मे इकाई उपलब्ध हैं, हमारे सभी आयोजन संस्था के चेक पेमंट से ही आयोजित हो रहे है पिछले 11सालो से/ राष्ट्रीय स्वरूप वाले हमारे संगठन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पंजी 2150 नई दिल्ली) का उत्तरप्रदेश क्षेत्रीय संगठन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मैनपुरी आगरा (पंजी 5680-80-81, विवादित संगठन, जिसके 3-3राष्ट्रीय अध्यक्ष है), और संस्था पर 8.5 करोड़ से अधिक का उत्तर प्रदेश जुर्माना है और हाईकोर्ट कोर्ट का केस है, से हमारा कोई सम्बन्ध नहीं है/ समाज के लोगों से अपील की कि किसी भी संगठन से जुड़ने से पहले उसके पंजीकरण एवं वैधानिक दस्तावेजों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य किसी विवाद को बढ़ाना नहीं, बल्कि कायस्थ समाज को एक मजबूत, पारदर्शी और प्रभावशाली राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।”

बिहार में संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प

नवनियुक्त बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ा दायित्व भी है। वे बिहार में संगठन को जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करेंगे। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार के कायस्थ समाज की सक्रिय भागीदारी से वर्ल्ड कायस्थ कॉन्क्लेव-2026 ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगा।

वरिष्ठ मार्गदर्शकों का मिला आशीर्वाद

प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पितामह एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक प्रो. निर्मल कुमार श्रीवास्तव तथा श्री योगेंद्र नारायण मल्लिक का विशेष आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। दोनों वरिष्ठजनों ने महासभा की सफलता की कामना करते हुए संगठन को देशभर में मजबूत बनाने तथा कायस्थ समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्री आशुतोष नारायण सिन्हा, डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा, श्री अमिताभ वर्मा, श्री राजेश कुमार सिन्हा, अधिवक्ता श्री मनोज कुमार एवं श्री राकेश रंजन, श्री श्रवण कुमार, श्री अरुण कुमार कर्ण, श्री अपलेंद्र कुमार सिन्हा (अप्पू), श्री अश्वनी कुमार सिन्हा पंकज, श्री सतेंद्र नारायण, श्रीमती कुसुम लता वर्मा, श्रीमती शालिनी सिन्हा, श्रीमती प्रीति बरियार, श्री अभिषेक (बंटी), श्री युगल किशोर वर्मा, श्री संजय कुमार श्रीवास्तव, श्री मनोज कुमार, श्री प्रशांत लाल, सिंधु वर्मा एवं श्री अमरजीत सहित बड़ी संख्या में महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।मीडिया प्रकोष्ठ अध्यक्ष नवनीत कुमार भी उपस्थित रहे ।

एकजुटता, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण ही महासभा का लक्ष्य

अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि महासभा का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि कायस्थ समाज की गौरवशाली विरासत को संरक्षित करते हुए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्र निर्माण में समाज की भागीदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

उन्होंने देश-विदेश के कायस्थ बंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं और प्रबुद्धजनों से वर्ल्ड कायस्थ कॉन्क्लेव-2026 से जुड़ने तथा इस ऐतिहासिक अभियान को सफल बनाने की अपील की।

जारीकर्ता:

मनीष श्रीवास्तव

राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा

(पंजीकरण संख्या 2150), नई दिल्ली

मोबाइल: +91-9559121000

ईमेल: president@abkm.in

वेबसाइट: www.abkm.in

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button