एनडीए सरकार के संकल्पों को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं सम्राट – नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की शुभकामना

एनडीए सरकार के संकल्पों को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं सम्राट – नीतीश कुमार
• नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की शुभकामना
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन की शुभकामना दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को फोन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और दीर्घायु एवं यशस्वी होने का आशीर्वाद देते हुए कहा कि बिहार की सेवा और विकास यात्रा में वे इसी तरह आगे बढ़ते रहें।
श्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि श्री सम्राट चौधरी जी एनडीए सरकार के संकल्पों को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में बिहार विकसित और समृद्ध राज्य बनने का लक्ष्य जल्द हासिल करेगा।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



