पटनाब्रेकिंग न्यूज़

एनडीए  की महाविजय, नीतीश कुमार के प्रति अपार जनविश्वास का प्रमाण – उमेश सिंह कुशवाहा

एनडीए

 की महाविजय, नीतीश कुमार के प्रति अपार जनविश्वास का प्रमाण – उमेश सिंह कुशवाहा

पटना 14 नवंबर 2025

एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर बिहार जनता दल यू के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूरे प्रदेशवासियों का हृदयपूर्वक आभार जताया। उन्होंने कहा कि एनडीए की यह महाविजय माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रति अपार जनविश्वास का प्रमाण है। यह विजय इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होने वाली उपलब्धि है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीते 20 वर्षों तक लगातार सत्ता में रहने के बावजूद जनता ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जिस अभूतपूर्व विश्वास और जनसमर्थन से सम्मानित किया है, ऐसा उदाहरण देश की राजनीति में पहले कभी देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मोदी-नीतीश की जोड़ी पर जनता ने विश्वास जताकर विकास और सुशासन के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि माताएँ-बहनें, युवा, बुजुर्ग, किसान, श्रमिक और व्यापारी समुदाय ने एकजुट होकर बिहार के विकास माॅडल पर अपना विश्वास पुनः स्थापित किया है। बीते दो दशकों की उपलब्धियों को जनता ने पूरी तरह स्वीकार किया और उसी के आधार पर यह जनादेश दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि एनडीए को प्राप्त यह अभूतपूर्व जनसमर्थन आने वाले समय में बिहार को और अधिक समृद्ध, उन्नत और प्रगतिशील मार्ग पर आगे बढ़ाने में शक्ति प्रदान करेगा।

साथ ही उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता ने विकास और सुशासन की नीति को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी तपस्या, निष्ठा और मेहनत से महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button