पटनाब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के विकास की रफ्तार और तेज होगी, सुशासन और सुदृढ़ होगा: डॉ. दिलीप जायसवाल*

‎*भाजपा कार्यालय में बिहार में एनडीए की जीत पर जश्न, बांटी गई मिठाइयाँ, लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई*

‎*यह जनादेश ‘डबल इंजन’ की सरकार के किए जा रहे विकास कार्यों पर मुहर: डॉ. दिलीप जायसवाल*

‎*देवतुल्य कार्यकर्ताओं का समर्पण एवं जनता के भरोसे की जीत: डॉ. दिलीप जायसवाल*

‎*पीएम मोदी और सीएम नीतीश की जोड़ी के दूरदर्शी मार्गदर्शन का दिखा परिणाम: डॉ. दिलीप जायसवाल*

‎*भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा, अभूतपूर्व सफलता, डबल इंजन की सरकार पर जनता ने लगाई मुहर*

‎*बिहार के विकास की रफ्तार और तेज होगी, सुशासन और सुदृढ़ होगा: डॉ. दिलीप जायसवाल*

‎पटना, 14 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर जश्न मनाया गया। इस जीत की खुशी में मिठाइयाँ बांटी गईं और लोगों ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। एनडीए प्रत्याशियों की जीत पर भाजपा कार्यालय में होली और दिवाली का नजारा एक साथ नजर आया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर जमकर आतिशबाजी की।

‎बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस जीत को लेकर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने बिहार की महिलाओं और युवाओं का आभार जताते हुए कहा कि बिहार के मतदाताओं ने विकास के चलने का निश्चय दोहराया है। उन्होंने इस जीत को एनडीए कार्यकर्ताओं की जीत बताया और इस जीत को उन्हें समर्पित किया।

‎उन्होंने कहा कि यह परिणाम यह साबित करता है कि अब यहाँ की जनता किसी भी परिस्थिति में ‘जंगल राज’ की पुनर्वापसी नहीं चाहती और सुशासन और न्याय के साथ विकास के साथ चलना चाहती है।

‎उन्होंने कहा, “विकास, सुशासन, स्थिरता और प्रगति के मार्ग पर पुनः विश्वास जताते हुए बिहार के लोगों ने बहुमूल्य मत देकर एनडीए की नीतियों, दृष्टि और संकल्प को अटूट समर्थन प्रदान किया है। यह जनादेश केवल एक विजय नहीं, बल्कि बिहार की आकांक्षाओं, उम्मीदों और उज्ज्वल भविष्य में आपके अडिग विश्वास की पुनर्पुष्टि है।

‎उन्होंने इस प्रचंड बहुमत के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बिहार के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हृदय से धन्यवाद एवं विनम्र आभार प्रकट करते हुए कहा कि दूरदर्शी मार्गदर्शन, अदम्य संकल्प और निरंतर प्रोत्साहन ने इस विजय को संभव बनाया है

‎उन्होंने भाजपा के निष्ठावान, कर्मठ, अनुशासित एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हृदय तल से बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दिन-रात की परिश्रम, संगठनात्मक शक्ति और अटूट समर्पण से इस सफलता को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। बिहार की इस ऐतिहासिक जीत को हम विनम्रता, सेवा-भाव और जनकल्याण की प्रतिबद्धता के साथ स्वीकार करते हैं.

‎उन्होंने संकल्प दोहराते हुए कहा कि बिहार के विकास की रफ्तार और तेज होगी, सुशासन और सुदृढ़ होगा, और जनता का विश्वास हमारे हर निर्णय का मार्गदर्शन करेगा.

‎उन्होंने एनडीए में शामिल सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया और जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जनादेश डबल इंजन की सरकार के किए जा रहे कार्यों पर मुहर है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में किए गए कार्यों को जनता ने स्वीकारा है, जिसका यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह जीत देवतुल्य कार्यकर्ताओं का समर्पण एवं जनता के भरोसे की जीत है.

‎बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने एनडीए कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि बिहार में मतदाताओं ने परिवारवादी पार्टियों और भ्रष्टाचारियों पार्टियों को पूरी तरह नकार दिया। जनता ने साफ संकेत दे दिया कि जनता विकास के साथ चलेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने विपक्ष के अहंकार को नकारा है और डबल इंजन की सरकार को स्वीकारा है.

‎भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाए जा रहे जश्न में बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और भाजपा के पक्ष में नारे लगाए। इधर, इस जीत के बाद कार्यकर्ता पूरी तरह जोश में नजर आए.

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button