पटनाब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश जी कुल 10वीं बार और गांधी मैदान में चौथी बार मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण कर इतिहास रचा है

बिहार भाजपा के वरीय नेता व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और लगातार गया शहर से नौ बार के विधायक रहे डॉक्टर प्रेम कुमार ने कहा कि आज ऐतिहासिक गांधी मैदान में श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व बिहार सरकार के शपथ ग्रहण समारोह ने एक रिकॉर्ड कायम किया।

नीतीश जी कुल 10वीं बार और गांधी मैदान में चौथी बार मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण कर इतिहास रचा है । बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और श्री विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ भाजपा कोटे से सभी मंत्री, जदयू कोटे से सभी मंत्री, लोजपा कोटे के मंत्री, हम कोटे के मंत्री और रालोमों कोटे के मंत्री सहित सभी जीत करके आए विधायकों को और बिहार सरकार के मंत्रिमंडल को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और आभार।

आशा नही पूर्ण विश्वास है कि नई सरकार के सभी मंत्री मंडल के सदस्य, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार को और तेजी से प्रगति के पथ पर ले जाएंगे।

बिहार की जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरेंगे।हमारे दोनों उपमुख्यमंत्री बिहार के विकास में अपना अहम योगदान देंगे। बिहार तेजी से और द्रुत गति से विकास करेगा। हम पांच पांडव एनडीए ने जो वादा किया है उसको 5 वर्षों में पूरा कर इतिहास कायम करेंगे।

देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का भारत यानि विकसित भारत के सपना को साकार करने में बिहार सरकार भी अपनी अहम भूमिका निभाएगी।

इन्हीं आशाओं और विश्वास के साथ नई सरकार को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई।

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button