जनआकांक्षाओं के अनुरूप विकास के संकल्पों को साकार करेगी एनडीए सरकार – उमेश सिंह कुशवाहा

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
जनआकांक्षाओं के अनुरूप विकास के संकल्पों को साकार करेगी एनडीए सरकार – उमेश सिंह कुशवाहा
दो दशकों में सुशासन-केन्द्रित कार्यशैली से नीतीश ने अर्जित किया जनता का अटूट विश्वास – उमेश सिंह कुशवाहा
पटना 21 नवंबर 2025
बिहार जनता दल (यू) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को बयान जारी करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार जनआकांक्षाओं के अनुरूप विकास के हर संकल्पों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संकल्प पत्र के माध्यम से एनडीए ने विकास का जो रोड मैप जनता के समक्ष रखा है, उसे आगामी पाँच वर्षों में तेज गति से धरातल पर उतारने का कार्य किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माननीय श्री नीतीश कुमार ने बीते दो दशकों में सुशासन-केन्द्रित कार्यशैली और संवेदनशील शासन-व्यवस्था के बल पर जनता का अटूट विश्वास हासिल किया है। उनकी कार्यशैली और उपलब्धियों का ट्रैक रिकाॅर्ड इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि उन्होंने जन-अपेक्षाओं और वादों को समयबद्ध ढंग से पूरा कर राजनीति में विश्वसनीयता का एक उच्च मानक स्थापित किया है।
श्री नीतीश कुमार की यही सिद्धांतप्रियता और प्रतिबद्धता उन्हें राजनीतिक धरातल पर अन्य नेताओं से अलग बनाती है। जनकल्याण के प्रति उनकी निष्ठा तथा सुशासन के प्रति उनका समर्पण बिहार को देशभर में एक प्रभावी और भरोसेमंद विकास माॅडल के रूप में स्थापित करने का काम किया है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि चुनाव दर चुनाव मिलने वाला प्रचंड जनादेश श्री नीतीश कुमार पर जनता के भरोसे की मुहर है और हमारे नेता हर जिम्मेदारी को निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण पारदर्शिता के साथ निभाते हुए स्वयं को सच्चे अर्थों में जनता का सेवक सिद्ध किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के प्रभावी नेतृत्व में बिहार आने वाले पाँच वर्षों में दोगुनी गति से विकास और समृद्धि के नए शिखर स्थापित करेगी तथा राज्य को प्रगति की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाएगी।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



