ट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारशिक्षा

सदाकत आश्रम में अतिपिछड़ा कांग्रेस कमिटी की बैठक सम्पन्न, श्रद्धा से मनाई गई सावित्री बाई फुले की जयंती* 

 

*सदाकत आश्रम में अतिपिछड़ा कांग्रेस कमिटी की बैठक सम्पन्न, श्रद्धा से मनाई गई सावित्री बाई फुले की जयंती*

 

*पटना 3 दिसंबर 2025* बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम परिसर में अतिपिछड़ा कांग्रेस कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिपिछड़ा विभाग का प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण पंडित जी ने की।

बैठक में बिहार प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए जिला एवं प्रदेश स्तर के कांग्रेस नेताओं की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर महान समाज सुधारक एवं नारी शिक्षा की प्रेरणास्रोत सावित्री बाई फुले जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। सभी उपस्थित नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक न्याय, समानता एवं शिक्षा के प्रति उनके योगदान को नमन किया।

बैठक में संगठनात्मक एवं राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

E.B.C. (अतिपिछड़ा वर्ग) के ढांचागत व सांगठनिक विस्तार की कार्य योजना तथा आगामी जनआंदोलनों एवं संघर्ष के एजेंडा पर मंथन किया गया।

अतिपिछड़ा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण पंडित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, अतिपिछड़ा वर्ग के अधिकारों और शिक्षा के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।

बैठक में सुरेश मुखिया, रंजीत पंडित, रामप्रवेश , अभिषेक कुमार यादव, डॉ. किशोरी लाल , अरुण कुमार बिंद , डॉ. सुरेश कुमार , राजकुमार मंडल , बिनय कुमार उर्फ गुडू साह , अशोक कुमार , नीतू सिंह निषाद, रमन कांत , डॉ. इन्द्रदीप चंद्रावती, मिथलेश निषाद, मो. उसमान हलालखोर, सुनील कुमार सुमन तथा प्रभात कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य नेता शामिल रहे।

बैठक के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय और अतिपिछड़ा वर्ग के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

शशिभूषण पंडित

अध्यक्ष ,

अतिपिछड़ा विभाग

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button