DharmTrending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशधर्मपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्यविचार

अन्तर्राष्ट्रीय कथा वाचक संत मोरारी बापू के रामकथा में शामिल हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी*

मोरारी बापू की मौजूदगी लोगों में आध्यात्मिक जागरूकता, पॉजिटिव एनर्जी और मानसिक शांति लाएगी: संजय सरावगी*

*अन्तर्राष्ट्रीय कथा वाचक संत मोरारी बापू के रामकथा में शामिल हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी*

 

*मोरारी बापू की मौजूदगी लोगों में आध्यात्मिक जागरूकता, पॉजिटिव एनर्जी और मानसिक शांति लाएगी: संजय सरावगी*

*बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी पहुंचे अशोक धाम, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत*

पटना, 3 जनवरी। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त राम कथा वाचक संत मोरारी बापू की राम कथा का शुभारंभ शनिवार को लखीसराय जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अशोक धाम मंदिर परिसर में हुआ। मोरारी बापू की भव्य श्रीरामकथा के उद्घाटन कार्यक्रम में बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी सहभागिता की।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस आयोजन की तारीफ करते हुए कहा, ” बिहार में मोरारी बापू की मौजूदगी लोगों में आध्यात्मिक जागरूकता, पॉजिटिव एनर्जी और मानसिक शांति लाएगी। अशोक धाम में राम कथा नैतिक मूल्यों को मजबूत करने और लोगों को भगवान राम के दिखाए गए नेकी के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करेगी।”

उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक इस धार्मिक स्थल पर मर्यादा पुरुषोत्तम की कथा की ज्ञान गंगा बहेगी।

इससे पहले अशोकधाम जाने के क्रम में भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी का मोकामा गोसाई, बहरिया श्रीकृष्ण चौक, जैतपुर, पहाड़पुर, लखीसराय टोल गेट सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया।

भाजपा अध्यक्ष ने इस आत्मीय स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन से मन अभिभूत है। इस अनन्य स्नेह, सम्मान और सत्कार के लिए सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार है।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button