DharmTrending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारमहाराष्ट्रराजनीतिराज्यविचारसारणसीतामढ़ी

कांग्रेस मुख्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती मनी*

 

*कांग्रेस मुख्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती मनी*

*पटना, 23 जनवरी 2026,

आजाद हिन्द फौज के संस्थापक एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129 वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने किया।

सर्वप्रथम नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि नेताजी के त्याग एवं बलिदान आज भी देशवासियों को प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि आई.सी.एस. की परीक्षा में उच्च स्थान पाने के बाद भी उन्होंने सरकारी सेवा छोड़ देश की आजादी की लड़ाई में कूद पड़े।

राजेश राठौड़ ने कहा कि 1938 में नेताजी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने। उनकी संगठन क्षमता अद्वितीय थी। सुभाष चन्द्र बोस 1939 में भारी बहुमत से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। भारत को स्वतंत्र कराने के लिये नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने करीब पैंतीस हजार लोगों से आजाद हिन्द फौज की सेना खड़ी की और देश की आजादी की लड़ाई में महती भूमिका निभाई। नेताजी में अद्भुत राष्ट्रीयता एवं देश समर्पण की भावना थी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, ब्रजेश प्रसाद मुनन, मृणाल अनामय, मनोज शर्मा, शशि भूषण पंडित, रंजीत कुमार बाल्मीकि, मिहिर झा, प्रेमचन्द सिंह, मृतुन्जय कुमार सिंह,अमन कुमार, अरुण पाठक, सुबोध कुमार मंडल, रुमा सिंह, बिनोद कुमार, राहुल मिश्रा एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।

स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय

प्रवक्ता

बिहार कांग्रेस

9973933588

 

 

 

 

 

 

 

 

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button