Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती राजद कार्यालय मनाई गई

 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती राजद कार्यालय मनाई गई

पटना 23 जनवरी, 2026

आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयन्ती माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी की अध्यक्षता में मनायी गई। इस अवसर पर नेताजी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आई.सी.एस. पास करने के बाद अंग्रेजों की हुकुमत में नौकरी नहीं कर देश सेवा में जुट गए। वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के असहयोग आन्दोलन में सहभागी हुए। उस समय देश में दो धारा काम कर रहा था। एक नरम दल, दूसरा गरम दल दोनों का एक लक्ष्य स्वतंत्रता दिलाने का था। सुभाष चन्द्र बोस गरम दल के नेता थे। वे देश को आजादी दिलाने के लिए ‘‘आजाद हिन्द फौज’’ की स्थापना कर अंग्रेजों से लड़ाई लड़े। नेताजी का नारा था ‘‘दिल्ली चलो’’ ‘‘जय हिन्द’’ तथा ‘‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगां’’। उन्होंने युवा पीढ़ी को उत्प्रेरित और आन्दोलित किया। उनके योगदान का भारत ऋणी है।

इस अवसर पर नेताजी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी,राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव,श्री विनु यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, पूर्व विधायक राजवंशी महतो, डॉ अनवर आलम, दीनानाथ यादव, प्रदेश महासचिव फैयाज आलम कमाल, श्री मदन शर्मा, डॉ कुमार राहुल सिंह,भाई अरुण कुमार, नंदू यादव, प्रमोद कुमार राम, संजय यादव,निर्भय कुमार अंबेडकर, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, हरेंद्र कुमार कुशवाहा, श्री कुमर राय, महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी,मुजफ्फर हुसैन राही, तनवीर अंसारी, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, उपेंद्र चंद्रवंशी, डॉ धनंजय कुमार, गणेश कुमार यादव, विमल राय, बिंदन यादव, मनोज यादव, अफरोज आलम,अजय यादव, दिनेश कुमार राम, ओम प्रकाश शर्मा, संजय यादव,धनंजय चंद्रवंशी, गुड्डू यादव, सुजीत यादव, कन्हैया कुमार, प्रदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य नेतागण शामिल थे।

(एजाज अहमद)

प्रदेश प्रवक्ता

राजद, बिहार

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button