
बाप प्रमुख श्री उमेश सिंह ने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा सार्वजनिक स्थलों और गाड़ीयो में अश्लील और दोहरे अर्थ वाले भोजपुरी सहित अन्य भाषाओं के गानों के प्रसारण पर रोक लगाना के फैसला को देर से उठाया गया समाज हीतकारी स्वागत योग्य फैसला कहां है, उन्होंने ने कहा है कि यह हमारा पुराना मांग है मैं दो हजार चौदह से इस पर रोक लगाने की मांग बिहार सरकार से करते आ रहे हैं, जो आज सरकार को रोक लगाने जरुरी लगा जो स्वागत योग्य कदम है,पार्टी प्रमुख श्री सिंह ने आगे कहा कि हम वर्षों से चिल्ला रहे हैं की अश्लील गानों से युवा और युवतियों में बेशर्मी बढ़ती जा रही है, और वह अश्लील गाना अपने अभिभावकों के सामने भी गाने लगते हैं,अश्लील गानों ने सनातनी संस्कृति को नंगा करने का काम किया है,इसका मार समाज बहुत दिनों तक झेलेगा,पार्टी प्रमुख ने कहा कि अश्लील गाना गाकर समाज को दुषित करने वाले ने अपार पैसा और शोहरत हासिल किया और सरकार और विपक्षी दले उनके साथ छाती चौड़ी करके मिलती है और उन्हें प्रोत्साहित करते हैं, और तो और दले उन्हें सदन पहुंचाने का काम भी कर रही है,इस पर विराम लगाए और उनपर कानुनी सम्मत कड़ी करवाई करे,( रमेश पासवान राष्ट्रीय प्रवक्ता)



