Trending Newsअपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

एआई समिट में गिरफ्तार श्रीकृष्ण हरि और कुंदन यादव के परिजनों से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम

*प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

एआई समिट में गिरफ्तार श्रीकृष्ण हरि और कुंदन यादव के परिजनों से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम

*पटना. सोमवार, 23 फरवरी, 2026

भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस के नेता छपरा के सोनपुर निवासी श्रीकृष्ण हरि और वैशाली जिले के महुआ निवासी कुंदन कुमार के परिजनों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने मुलाकात की और परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि देश में अराजक माहौल है और ऐसे में जो देश के हितों की युवाओं के पक्ष में बात कर रहा है उसे सरकार विरोधी करार दिया जा रहा है। जबकि देश में जो माहौल वर्तमान में भाजपा सरकार ने बना रखा है उसके खिलाफ युवा कांग्रेस के साथियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आवाज बुलंद करने की जो पहल की है उसके लिए उनके हिम्मत को सलाम करता हूं। कांग्रेस ने हमेशा देश की भलाई चाही है और देश के विकास के लिए हमने कुर्बानी देने का काम किया है। आगे भी हमारी परम्परा के अनुरूप हम देश की बर्बादी करने वालों के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे।

राजेश राठौड़

चेयरमैन

मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button