पटना में दफादार-चौकीदारों के ऊपर लाठीचार्ज पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का हमला—“सरकार दमनकारी हो गई है, लोकतांत्रिक अधिकारों का हो रहा दमन”*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*पटना में दफादार-चौकीदारों के ऊपर लाठीचार्ज पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का हमला—“सरकार दमनकारी हो गई है, लोकतांत्रिक अधिकारों का हो रहा दमन”*
*पटना 23 फरवरी 2026*
पटना में दफादार-चौकीदारों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह दमनकारी रवैया अपना चुकी है। उन्होंने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर सड़क पर उतरे दफादार-चौकीदारों पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र की हत्या है और गरीब-मजदूर वर्ग की आवाज दबाने की साजिश है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि सरकार को समस्याओं का समाधान बातचीत और संवेदनशीलता से करना चाहिए, न कि लाठी-डंडे के बल पर। उन्होंने घायल प्रदर्शनकारियों के समुचित इलाज और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दफादार-चौकीदारों की जायज मांगों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने सरकार से तुरंत वार्ता कर मांगों को स्वीकार करने की मांग की है।
राजेश राठौड़
चेयरमैन
मीडिया विभाग, बिहार कांग्रेस



