Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारहिमाचल प्रदेश

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा*

  1. *प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ*
    *राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा*

*आगामी 05 मार्च को करेंगे नामांकन*

*पटना, 03 मार्च 2026*

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को आगामी राज्यसभा चुनाव हेतु पार्टी की ओर से आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में उपेन्द्र कुशवाहा अपना नामांकन करेंगे।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि एनडीए के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विचार-विमर्श एवं आपसी संवाद के उपरांत यह निर्णय लिया गया है कि श्री कुशवाहा आगामी 05 मार्च को उम्मीदवारी हेतु बिहार विधानसभा में अपना नामांकन करेंगे। इस अवसर पर एनडीए के सभी घटक दलों के नेता उपस्थित रहेंगे।

(नितिन भारती)
प्रदेश प्रवक्ता,राष्ट्रीय लोक मोर्चा

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button