Trending Newsअपराधगुजरातट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारसिवानस्वास्थ्यहरियाणा

मोदी सरकार की गलत नीतियों से देश में महंगाई और गैस संकट, आम जनता का जीना हुआ मुश्किल – राजेश राम*

*मोदी सरकार की गलत नीतियों से देश में महंगाई और गैस संकट, आम जनता का जीना हुआ मुश्किल – राजेश राम*

*महंगाई और गैस संकट पर मोदी सरकार पूरी तरह विफल, जनता त्राहिमाम – राजेश राम*

*पटना, 3 अप्रैल 2026*

मोदी सरकार की जनविरोधी और गलत नीतियों के कारण देशभर में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत, पेट्रोल-डीजल एवं बिजली की दरों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में आज दिनांक 3 अप्रैल 2026 को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर कांग्रेसजनों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त हो चुकी है। रसोई गैस की भारी किल्लत के कारण आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए घर का चूल्हा जलाना तक मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली की दरों में भी बेतहाशा बढ़ोतरी की जा रही है। इन सबका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। महंगाई के कारण रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है।

राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है और आगे भी महंगाई, बेरोजगारी और जनहित के सवालों पर मजबूती से आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि रसोई गैस की आपूर्ति तुरंत सुचारु की जाए तथा पेट्रोल-डीजल और बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लिया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से पूरे बिहार में चलाया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।

इस अवसर पर विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा,विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रतिमा कुमारी दास, ब्रजेश पाण्डेय, अमिता भूषण, मदन मोहन तिवारी, विजेन्द्र चैधरी, डा0 संजय यादव, असित नाथ तिवारी, शिशिर कौडिल्य, मिन्नत रहमानी, ऋषि मिश्रा, मुन्ना शाही, पंकज यादव,कमल कमलेश, वैद्यनाथ शर्मा,, कुमार आशीष, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशि रंजन, अनुराग चंदन, संजय पाण्डेय,रामायण प्रसाद यादव, मनोज शर्मा, अरविन्द लाल रजक, संजय महाराज, सत्येन्द्र कुमार सिंह, नदीम अख्तर अंसारी, केसर कुमार सिंह, राजीव मेहता, मृणाल अनामय, रंजीत कुमार, डा0 अमन कुमार,, कुमारी रूपम यादव, प्रेमचन्द सिंह, राजेन्द्र चैधरी, राहुल पासवान, राधेश्याम कुशवाहा, उदय शंकर पटेल, रीता सिंह, हीरा सिंह वग्गा, रूचि सिंह, निशांत करपटने, राजेश मिश्रा, विमलेश तिवारी, धनंजय शर्मा, नरेश प्रसाद अकेला, गुरूजीत सिंह, नलिनी रंजन झा, अरूण पाठक, रंजीत यादव, सिद्धार्थ क्षत्रिय, शरीफ रंगरेज,शंकर चैधरी, रूचि सिंह, प्रभाकर झा सहित सभी जिला अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button