Trending Newsअपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरोहतासविचार

खड़गे जी के खिलाफ हिमंता बिस्वा सरमा की अभद्र भाषा के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन

असम के मुख्यमंत्री द्वारा इस्तेमाल की गई घटिया और अभद्र भाषा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण,असम के मुख्यमंत्री तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें - राजेश राम

*प्रकाशनार्थ / प्रसारणार्थ

*खड़गे जी के खिलाफ हिमंता बिस्वा सरमा की अभद्र भाषा के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन

*असम के मुख्यमंत्री द्वारा इस्तेमाल की गई घटिया और अभद्र भाषा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण,असम के मुख्यमंत्री तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें – राजेश राम*

*पटना, 9 अप्रैल 2026

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विरुद्ध इस्तेमाल की गई अभद्र और आपत्तिजनक भाषा के विरोध में आज दिनांक 9 अप्रैल 2026 को अपराह्न 2:30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम, गेट के सामने में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे साहब देश के एक वरिष्ठ, सम्मानित और लोकप्रिय दलित नेता हैं। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया है। ऐसे वरिष्ठ नेता के विरुद्ध असम के मुख्यमंत्री द्वारा इस्तेमाल की गई घटिया और अभद्र भाषा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि खड़गे साहब का अपमान केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं है, बल्कि देश के अनुसूचित जाति-जनजाति समाज के करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने जैसा है। कांग्रेस पार्टी इस तरह की मानसिकता और भाषा की कड़ी निंदा करती है तथा मांग करती है कि असम के मुख्यमंत्री तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में सामाजिक सौहार्द, सम्मानजनक राजनीतिक संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। यदि इस तरह की बयानबाजी बंद नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता डा0 शकील अहमद खान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव पूनम पासवान, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व विधायक विजेन्द्र चौधरी, प्रवीण सिंह कुशवाहा, ऋषि मिश्रा, असितनाथ तिवारी, कुमार आशीष, ज्ञान रंजन, चन्द्र प्रकाश सिंह, मनोज शर्मा, अरविन्द लाल रजक, कमल कमलेश, राजीव मेहता, सूरज यादव, पंकज यादव, अनुराग चंदन, चन्द्रभूषण राजपूत, मृणाल

अनामय,नदीम अख्तर अंसारी, मंजीत आनन्द साहू, विमलेश तिवारी, प्रेमचन्द्र सिंह, विशाल यादव, डा0 अमन कुमार, मुन्द्रिका सिंह यादव, अरूण पाठक, गुरूदयाल सिंह, रंजीत यादव, दौलत इमाम, सुनील कुमार सिंह, अरविन्द मुकुल, रंजीत कुमार, अभिषेक कुमार यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button