Trending Newsअपराधट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

आज भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ द्वारा बिहार बार काउंसिल, सभागार में भारतीय जनता पार्टी के “स्थापना दिवस सप्ताह” के अवसर पर अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ द्वारा बिहार बार काउंसिल, सभागार में भारतीय जनता पार्टी के “स्थापना दिवस सप्ताह” के अवसर पर अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी एवं बिहार सरकार के सहकारिता, पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री प्रमोद चंद्रवंशी जी उपस्थित रहे। साथ ही विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री बिन्ध्याचल राय जी, प्रदेश प्रभारी श्री अवधेश पांडे जी, बिहार बार काउंसिल के अध्यक्ष श्री रमाकांत शर्मा जी, पूर्व प्रदेश संयोजक श्री हरेंद्र प्रसाद सिंह जी, श्री तारकेश्वर नाथ ठाकुर जी, श्री शम्भु प्रसाद जी, चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक श्री राकेश कुमार ठाकुर जी, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्री मनोज कुमार सिंह जी, श्री संजय राम जी, श्री कौटिल्य प्रसाद जी, श्रीमती पूनम कुमारी सिंह जी, पटना हाई कोर्ट इकाई के संयोजक श्री सुनील कुमार कर्ण जी के साथ साथ कार्यक्रम में सैंकड़ो की संख्या में सम्मानित अधिवक्तागन शामिल हुए।

माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी ने सभी अधिवक्ता बंधुओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की मिट्टी के लाल आज पूरे भारतीय जनता पार्टी को नेतृत्व देने का कार्य कर रहे हैं, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अब गैर-राजनीतिक परिवारों से आने वाले युवाओं को जोड़ने पर विशेष रूप से कार्य कर रही है, जिसका परिणाम शीघ्र ही धरातल पर दिखाई देगा। साथ ही उन्होंने आगामी 14 अप्रैल, जो कि भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती है, उसे भी विशेष रूप से मनाए जाने की बात कही। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री प्रमोद चंद्रवंशी जी ने कहा कि हमारे पूर्वज कार्यकर्ताओं, जैसे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय, ने इस पार्टी को एक छोटे से पौधे से वटवृक्ष के रूप में विकसित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक संगठन के रूप में भी वर्ष के 365 दिनों देश सेवा के कार्यों में संलग्न रहती है

प्रदेश संयोजक श्री बिन्ध्याचल राय जी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की पृष्ठभूमि पर संक्षेप में प्रकाश डालते हुए बताया कि पिछले कई दशकों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विचार परिवार से जुड़े कार्यकर्ता निरंतर देश सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के अधिकांश राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार कार्य कर रही है।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button