निशांत कुमार ने मगध एवं पटना-2 प्रमंडल के जिला व प्रखंड अध्यक्षों के साथ की संगठनात्मक बैठक नीतीश जी के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना तथा अधूरे कार्यों को पूरा करना हमारा पहला उद्देश्य – निशांत कुमार




निशांत कुमार ने मगध एवं पटना-2 प्रमंडल के जिला व प्रखंड अध्यक्षों के साथ की संगठनात्मक बैठक
नीतीश जी के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना तथा अधूरे कार्यों को पूरा करना हमारा पहला उद्देश्य – निशांत कुमार
निशांत के सक्रिय राजनीति में आने से जदयू का भविष्य अगले 30 वर्षों तक सुरक्षित – संजय कुमार झा
निशांत पार्टी और बिहार का भविष्य, उनकी सक्रियता से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह – उमेश सिंह कुशवाहा
पटना 21 अप्रैल 2026।
जद (यू) के प्रदेश कार्यालय, पटना स्थित कर्पूरी सभागार में पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री निशांत कुमार ने मंगलवार को मगध एवं पटना-2 प्रमंडल के कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, आरा नगर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, गया नगर, नवादा के जिलाध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में सत्तारूढ़़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधीजी’, श्री अनिल कुमार, डाॅ0 अमरदीप एवं श्री वासुदेव कुशवाहा भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर श्री निशांत कुमार ने कहा कि श्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना तथा उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना हमारा मुख्य उद्देश्य है और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में बिहार की बागडोर संभालने के बाद श्री नीतीश कुमार नl
समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य किया तथा कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से व्यापक बदलाव लाया। साथ ही अपहरण उद्योग पर रोक लगाकर कानून का राज स्थापित किया।
उन्होंने कहा कि बीते 20 वर्षों में दलित, पिछड़़़़ा, अतिपिछड़़़ा, अल्पसंख्यक सहित समाज के गरीब और वंचित वर्गों के जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है। साइकिल, पोशाक एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं ने सामाजिक बदलाव लाया और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव डाला।
उन्होंने बताया कि पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर औसतन मरीजों की संख्या मात्र 39 थी, जो अब बढ़़़़़कर 11 हजार से अधिक हो गई है। वहीं कुल बिजली खपत 700 मेगावाट से बढकर लगभग 9 हजार मेगावाट हो गई है तथा प्रति व्यक्ति बिजली खपत 70 यूनिट से बढकर करीब 360 यूनिट तक पहुँच गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे श्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएँ और संगठन को मजबूत बनाएं।
श्री संजय कुमार झा ने कहा कि श्री नीतीश कुमार किसी एक जाति या क्षेत्र के नहीं, बल्कि 14 करोड़़़़ बिहारवासियों के सर्वमान्य नेता हैं। उनके नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों का उत्थान हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने से पार्टी का भविष्य अगले 30 वर्षों तक सुरक्षित हो गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार वर्ष के 365 दिनों में से लगभग 300 दिन बिहार में रहकर जनता की सेवा करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। बिहार की नई एनडीए सरकार उनके मार्गदर्शन में कार्य करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अगले महीने से श्री निशांत कुमार बिहार भर की यात्रा पर निकलेंगे और जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि श्री निशांत कुमार पार्टी और बिहार का भविष्य हैं। उनकी बढ़़ती सक्रियता से कार्यकर्ताओं का उत्साह और आत्मविश्वास चरम पर है तथा जनता में भी नई आशा जगी है। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सेवा और सुशासन का जो गौरवशाली सफर तय हुआ है, वह इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे श्री नीतीश कुमार के दिखाए मार्ग पर चलते हुए बिहार को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लें और अंतिम व्यक्ति तक न्याय व विकास पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करें।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



