
भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ रणविजय साहू के समक्ष राजद में शामिल हुए : एजाज अहमद
पटना 22 अप्रैल 2026:
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू के समक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद गुप्ता ने आज अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव भाई अरुण कुमार ,बल्ली यादव और प्रमोद कुमार राम भी उपस्थित थे।
इस आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि विनोद गुप्ता को राजद की सदस्यता रसीद के साथ प्रतीक चिन्ह गमछा एवं फूलों का माला देकर पार्टी नेताओं ने पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। इनके पार्टी में शामिल होने से राष्ट्रीय जनता दल को मजबूती मिलेगी।
श्री रणविजय साहू ने आगे कहा कि भाजपा ने बिहार में सत्ता के लिए जिस तरह से कार्य किए हैं उससे भाजपा के पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं में बेचैनी है। ये स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि भाजपा अपने विचारों को छोड़कर सत्ता के लिए किसी हद तक समझौता कर सकती है। जबकि श्री लालू प्रसाद जी के विचारों और तेजस्वी जी के कार्यों को आगे बढ़ाने से पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता और नेता आम जनों के हितों में काम करने वाली पार्टी है। राजद सत्ता में रहे या विपक्ष में जनता की ही बात करती है। विनोद गुप्ता के पार्टी में शामिल होने से राजद को मजबूती मिलेगी।
(एजाज अहमद)
प्रदेश प्रवक्ता,
राष्ट्रीय जनता दल, बिहार



