
बिहार में अपराधियों का बोलबाला है; राज्य में कानून का भय समाप्त हो गया है: राजद
पटना 23 अप्रैल2026
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि बिहार में लगातार हो रही हत्या और अपराध की घटनाओं से लोग त्रस्त हैं। जिस तरह की घटनाएं हो रही है यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। इन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल ने पूर्णिया जिला अंतर्गत अमौर थाना के ग्राम मधवा कोला वार्ड नंबर 7 के निवासी दलित समाज से आने वाले मंजिल हरिजन की 6 वर्षीय सुपुत्री सौम्या कुमारी की गला काटकर हत्या कर दी गई ।
इस तरह की हत्या और मौत की घटना दिल को दहलाने वाली हृदय विदारक घटना है। इस घटना को राष्ट्रीय जनता दल ने पुरी संजीदगी से लिया है राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने विभिन्न कांडों के लिए जांच समिति का गठन किया है।
इन्होंने बताया कि संबंध में जांच समिति पीड़ित परिवार से मिलकर अमौर थाना कांड संख्या 192/2026 की जांच करेगी और संबंधित थाना से जानकारी प्राप्त करेगी । इस मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जनता दल की और से और से पांच सदस्य जांच समिति पूर्णिया जिला अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में बनाई गई है।
वहीं दूसरी ओर मधुबनी जिला के फुलपरास थाना अंतर्गत सुगा पट्टी निवासी जितेंद्र यादव उर्फ जितन यादव की हत्या कर दी गई थी, जिसका फुलपरास थाना कांड संख्या 156/ 2026 अंकित कराया गया है ।
इस मामले की जांच तथा परिवार को न्याय दिलाने के लिए श्री वीर बहादुर राय जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। मधुबनी जिला में ही अंधराढारी अंतर्गत ग्राम गीदरगंज निवासी मोहम्मद नदीम जो जेसीबी चालक है की हत्या कर दी गई थी,जिसका लौकहा थाना कांड संख्या 91/2026 अंकित कराया गया है।
इस मामले की जांच के लिए श्री अनिल कुमार यादव जिला प्रधान महासचिव की अध्यक्षता में सात सदस्य जहां समिति का गठन किया गया है जो पीड़ित परिवार से मिलकर सारी बातों की जानकारी प्राप्त कर राज्य कार्यालय को सारे मामलों से अवगत कराएगा।
एजाज ने आगे बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने तीनों कांड की जांच के लिए जांच समिति का गठन कर दिया है और यह जांच समिति सभी जगह घटनास्थल का दौरा करेगी और सारे मामलों की जानकारी प्राप्त करने के साथ संबंधित थाना से भी सारी जानकारी प्राप्त कर राज्य कार्यालय को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था चौपट है असामाजिक तत्वों का आचरण तथा अपराधियों का कानून से डर समाप्त हो गया है और ऐसा लगता है कि राज्य में शासन और प्रशासन में बैठे हुए लोगों को पंगु बना दिया गया है और उनको सच और सच्चाई से रूबरू नहीं होने दिया जा रहा है। इस तरह की घटनाएं यह बताने के लिए काफी है कि बिहार में सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है और अपराधियों का भय आम लोगों पर बना हुआ है ,जिस कारण इस तरह की अमानवीय और हृदय विदारक घटनाएं लगातार हो रही है
(एजाज अहमद )
प्रदेश प्रवक्ता,
राष्ट्रीय जनता दलबिहार



