
*5 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगा बिहार युवा कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान, संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू
*पटना, 5 अगस्त 2026*
बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी रामाश्रय चौहान एवं जोनल निर्वाचन पदाधिकारी देवराज यादव ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाक़त आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बिहार युवा कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान 5 अगस्त से प्रारंभ होकर 4 सितंबर तक चलेगा। इस अभियान के माध्यम से पूरे बिहार के 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए युवा कांग्रेस की सदस्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान राज्यव्यापी स्तर पर चलाया जाएगǰ
प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी रामाश्रय चौहान ने कहा कि सदस्यता अभियान के साथ-साथ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। इस चुनाव के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव , जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष के पदों का निर्वाचन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक, पारदर्शी एवं डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है, जिससे प्रत्येक पात्र सदस्य को मतदान एवं चुनाव लड़ने का समान अवसर मिलेग
जोनल निर्वाचन पदाधिकारी देवराज यादव ने बिहार के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस की सदस्य बनाए और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, भागीदारी और नेतृत्व ही बिहार के बेहतर कर रही है।ì
संवाददाता सम्मेलन में युवा नेता राहुल पासवान भी उपस्थित थे।
रामाश्रय चौहान
⁰ù
प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी
यूथ कांग्रेस, बिहार
माेबाइल -8433848444


