Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीपटनाप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामुंगेरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारसहरसासारणसीतामढ़ीसुपौल

महिला आरक्षण कानून 2023 को अविलंब लागू कराने को कांग्रेस करेगी जिलों में प्रदर्शन

 

*महिला आरक्षण कानून 2023 को अविलंब लागू कराने को कांग्रेस करेगी जिलों में प्रदर्शन

*पटना. गुरुवार, 23 अप्रैल, 2026

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने सभी जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमिटी को कार्यालय आदेश जारी कर महिला आरक्षण विधेयक-2023 को तत्काल लागू करने एवं भाजपा के भ्रामक प्रचार के विरुद्ध जिला एवं प्रखंड स्तरीय जन-आंदोलन के लिए निर्देशित किया है।

इस बाबत जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जारी कार्यालय आदेश में यह जानकारी दी है कि महिला आरक्षण विधेयक-2023 को लोकसभा, राज्यसभा एवं माननीय राष्ट्रपति महोदया द्वारा पारित किया जा चुका है। इसके बावजूद, केंद्र की भाजपा सरकार ‘परिसीमन’ जैसी जटिल शर्तों को जोड़कर इसे लागू करने में जानबूझकर विलंब कर रही है। भाजपा का यह दोहरा चरित्र और विशेष सत्र के माध्यम से फैलाया जा रहा भ्रम, देश की आधी आबादी(महिलाओं) के अधिकारों पर कुठाराघात है।

कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि जब बिल 2023 पारित हो चुका है, तो इसे आगामी चुनावों से ही तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। इस जनविरोधी नीति के विरुद्ध पार्टी ने व्यापक आंदोलन का निर्णय लिया है।

बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने निर्देश जारी करते हुए सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया जाता है कि वे सघन जन-आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन का कार्यक्रम प्रखंड एवं जिला में अलग-अलग दिन कार्यकर्ताओं और जनता को लामबंद कर सुनिश्चत करें। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य मोदी सरकार की ‘टालमटोल’ वाली नीति का पर्दाफाश करना और महिला आरक्षण को ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ के संकल्प के साथ शीघ्र लागू करने का दबाव बनाना है।

साथ ही इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित कर, फोटो एवं वीडियो रिपोर्ट तत्काल प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करने का भी निर्देश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने दिया है।

डॉ. स्नेहाशीष वर्धन

प्रवक्ता

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button