निशांत की ‘सद्भाव यात्रा’ को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन अद्भुत और अविस्मरणीय – उमेश सिंह कुशवाहा

निशांत की ‘सद्भाव यात्रा’ को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन अद्भुत और अविस्मरणीय – उमेश सिंह कुशवाहा
पटना 04 मई 2026।
बिहार जनता दल (यू0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि सद्भाव यात्रा के दौरान पार्टी नेता श्री निशांत कुमार के स्वागत और अभिनंदन में पटना से लेकर चंपारण तक पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता का जो जनसैलाब उमड़़़़ा, वह अपने आप में ऐतिहासिक, अभूतपूर्व और अविस्मरणीय था।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान हर वर्ग, हर समुदाय और खासकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खासतौर पर स्वागत स्थलों पर माताओं-बहनों की भी बड़़़ी संख्या में उपस्थिति और लंबी-लंबी कतारें इस यात्रा की व्यापक जनस्वीकृति का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि यह ‘सद्भाव यात्रा’ जनविश्वास का प्रतीक बनकर जनसैलाब के विराट स्वरूप में परिवर्तित हो चुकी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में जिस प्रकार का उत्साह, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार हुआ है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मा0 श्री नीतीश कुमार के असीम आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं के अटूट समर्पण तथा जनता के अपार स्नेह से ‘सद्भाव यात्रा’ ने ऐतिहासिक स्वरूप प्राप्त किया है।
सामाजिक न्याय, समरसता, सुशासन और समृद्ध बिहार के संकल्प के साथ प्रारंभ हुई यह ‘सद्भाव यात्रा’ निश्चित रूप से आने वाले दशकों में बिहार की राजनीतिक दिशा और दशा को बदलने का काम करेगी। यह यात्रा मा0 नीतीश कुमार के संकल्पों को धरातल पर साकार करने तथा जनता की अपेक्षाओं और विश्वास पर खरा उतरने के उद्देश्य से निरंतर आगे बढ़़़़ रही है, और इसे जनता का अभूतपूर्व स्नेह और समर्थन प्राप्त हो रहा है
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



