आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

जद (यू) प्रदेश कार्यालय में नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

जद (यू) प्रदेश कार्यालय में नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नीतीश कुमार शुक्रवार को जद(यू) प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उनका पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं से माननीय नीतीश कुमार जी ने मुलाकात की एवं उनकी बातें सुनी साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

मुलाकात के बाद माननीय नीतीश कुमार जी ने पार्टी कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री श्री विजय चौधरी, विधान परिषद में पार्टी के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, विधान परिषद में पार्टी के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार उर्फ ‘गांधीजी’, विधान पार्षद श्री रवींद्र प्रसाद सिंह, विधायक श्री गोपाल अग्रवाल, प्रो नवीन आर्या चंद्रवंशी, इंजीनियर रामचरित्र प्रसाद, डॉ अमरदीप, श्री वासुदेव कुशवाहा, श्री परमहंस कुमार, श्री वीरेंद्र दांगी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button