
-: प्रेस विज्ञप्ति :-
जिला विधिक सेवा प्राधिकार,बक्सर से प्राप्त निर्देशानुसार JAGRITI Scheme- 2025 के अंतर्गत –
“न्याय साक्षरता-जन,जीवन और जगत के लिए।”
विषय पर महाविद्यालय में आयोजित हो रहे त्रिदिवसीय विधिक जागरूकता शिविर के तहत,आज तीसरे एवं अंतिम दिन दिनांक-10.09.2026 को जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर के साभागर में पैनल अधिवक्ता श्रीमती किरण कुमारी एवं PLV श्रीमती अनिशा भारती की उपस्थिति में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।
पैनल अधिवक्ता द्वारा शिविर में उपस्थित छात्र-छात्रा एवं व्यक्तियों को –
श्रमिक अधिकार,न्यूनतम मजदूरी, कॉन्ट्रैक्ट या शॉर्ट-टर्म (अल्पकालिक) कार्य सुरक्षा ,उपभोक्ता संरक्षण, वित्तिय धोखाधड़ी के प्रति जागरूकता तथा गरीबी उन्मूलन योजनाओं तक पहुँच से सम्बंधित विषयों की जानकारी दी गयी।
छात्र-छात्रा द्वारा सम्बन्धित विषयों पर पेंटिंग कार्य भी किया गया।
शिविर आयोजन के दौरान छात्र-छात्रा, अमित विक्रम मिश्रा,विवेक सिद्धार्थ, आकाश कुमार, सोनल कुमारी, विवेक सिद्धार्थ, रूकिया,प्रिया कुमारी एवं अन्य के साथ-साथ
सहायक प्राध्यापक पुष्पा सिंह,माला दास, अखिलेश मण्डल,मंगल सिंह,उपेंद्र,वीरेंद्र,कुमार, देवेंद्र, सहायक राकेश,मुकेश,अशोक, धर्मेंद्र, कामेश्वर,मदन, जगरनाथ,चन्दा
उपस्थित रहे।
ह०/-
(राजेश कुमार सिंह)
प्रभारी,लीगल एड क्लिनिक
-सह-
सहायक प्राध्यापक
जननायक कर्पूरी ठाकुर
विधि महाविद्यालय, बक्सर
दिनांक-10.09.2026


