Trending Newsआस्थाउत्तरप्रदेशझारखंडट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशधर्मनवादानालंदानौकरीपटनाप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासलखीसरायविचारशिक्षाशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसुपौलस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

बांकीपुर उपचुनाव – सिपारा में एनडीए की विशाल जनसभा

संजय झा, निशांत, श्रवण कुमार समेत कई बड़े नेता हुए शामिल

 

बांकीपुर उपचुनाव – सिपारा में एनडीए की विशाल जनसभा

संजय झा, निशांत, श्रवण कुमार समेत कई बड़े नेता हुए शामिल

पटना, 26 जुलाई 2026

बांकीपुर की जीत के संकल्प के साथ आज, 26 जुलाई को एस.आर. गार्डन, सिपारा में एनडीए की संयुक्त चुनावी जनसभा हुई, जिसमें जनता दल (यू0) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, मंत्री श्री सुनील कुमार, मंत्री ई. शैलेन्द्र कुमार, विधायक श्री अरुण मांझी, विधायक श्री बशिष्ठ सिंह, विधायक श्री राहुल सिंह, विधायक श्री शुभानंद मुकेश, विधायक श्री समृद्ध वर्मा, विधायक श्री रुहेल रंजन, विधानपार्षद श्रीमती भारती मेहता, विधानपार्षद श्रीमती शिवरानी प्रजापति आदि ने बांकीपुर विधानसभा के मतदाताओं को संबोधित किया। इस सभा में एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार श्री नीरज कुमार सिन्हा समेत बड़ी संख्या में एनडीए के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं बांकीपुर विधानसभा के मतदातागण मौजूद रहे।

इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा ने कहा कि पिछले 20 साल में दिन-रात एक करके बिहार के विकास के लिए काम किया। आज आप राजधानी पटना समेत बिहार के किसी भी कोने में जाएं, वहाँ आपको विकास के इतने कार्य मिलेंगे कि आप उस जगह को पहचान नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि एक तरफ हमारे नेता हैं, वो जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ ऐसे भी लोग हैं जो कहते थे कि विधानसभा चुनाव में जदयू को 25 से ज्यादा सीट आने पर वे राजनीति छोड़ देंगे, लेकिन जब जदयू 85 सीटें लेकर आ जाती है, तब वे अपना कहा भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत बहुत बड़े अंतर से होगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में एक तरफ विकसित बिहार और आत्मनिर्भर भारत का विजन और पिछले 20 वर्षों का सुशासन है तो दूसरी तरफ झूठ और भ्रम का बाजार लगाने वाले और समाज को बांटने वाले लोग हैं। आपको चुनाव करना है कि आप किस तरफ हैं। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई को वोट डालने से पहले आप ‘न्याय के साथ विकास’ के उस संकल्प को याद करें जिस पर श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने अनवरत 20 वर्षों तक काम किया और जिस संकल्प को अब मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी जी पूरी निष्ठा और मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

नेताओं ने एक स्वर से कहा कि बांकीपुर की जनता का अपार समर्थन और आशीर्वाद एनडीए समर्थित प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा जी के साथ है। एनडीए अपनी एकजुटता और विकास के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के कारण प्रचंड विजय की ओर अग्रसर है

(अशोक कुमार)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button