
*बांकीपुर का विश्वास, फिर रचेगा इतिहास; घर-घर पहुंच रहा भाजपा का विजय अभियान
*बांकीपुर एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा बोले- विकास, सुशासन और जनसेवा की राजनीति पर एक बार फिर मुहर लगाएगी बांकीपुर की जनता
*मंत्री रामकृपाल यादव और एमएलए संजीव चौरसिया के साथ कई क्षेत्रों में जनसंपर्क, जनता का मिला भरपूर समर्थन
*बांकीपुर में कमल की लहर, जन-जन तक पहुंच रहा भाजपा का विजय संकल्प
*नीरज सिन्हा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, बांकीपुर में भाजपा की जीत का दावा मजबूत
पटना, 18 जुलाई। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने आज जंक्शन मंडल, नरेंद्र भारती मंडल, पुरंदरपुर देवी स्थान एवं गोलघर मंडल सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क एवं संवाद अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर सम्मानित नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं, व्यापारियों एवं वरिष्ठजनों से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में समर्थन और आशीर्वाद मांगा। पूरे अभियान में जनता का उत्साह, आत्मीय स्वागत और भाजपा के प्रति स्पष्ट समर्थन देखने को मिला।
दिन की शुरुआत गांधी मैदान में बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव के साथ जनसंपर्क अभियान से हुई, जहां प्रातः भ्रमण पर निकले नागरिकों से आत्मीय संवाद किया गया। इसके बाद नरेंद्र भारती मंडल में विधायक संजीव चौरसिया के साथ विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया गया। वहीं पुरंदरपुर देवी स्थान एवं आसपास के क्षेत्रों में भी स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और युवाओं से व्यापक संवाद कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों तथा बांकीपुर के विकास के विजन को साझा किया गया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि बांकीपुर की जनता हमेशा विकास, सुशासन और सकारात्मक राजनीति के साथ खड़ी रही है। जनता का आत्मीय स्नेह, बहुमूल्य सुझाव और अटूट विश्वास इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र की जनता विकास की गति को रुकने नहीं देना चाहती। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और जनहित भाजपा की पहचान है तथा यही विश्वास पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। बांकीपुर भी इसी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और आने वाले वर्षों में इसे और अधिक विकसित, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने के लिए भाजपा पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि जनता का उत्साह यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि बांकीपुर एक बार फिर कमल खिलाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है, जबकि भाजपा विकास और जनविश्वास के आधार पर चुनाव लड़ रही है। जनता हर घर तक पहुंचे विकास कार्यों और सुशासन की राजनीति को आगे बढ़ाने का मन बना चुकी है।
उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 30 जुलाई को मतदान के दिन कमल के फूल के सामने ईवीएम क्रम संख्या-02 का बटन दबाकर विकास, विश्वास और सुशासन की इस यात्रा को अपना अमूल्य समर्थन दें।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बांकीपुर की जनता एक बार फिर इतिहास रचेगी और भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाकर यह संदेश देगी कि यह विधानसभा विकास, राष्ट्रहित और जनसेवा की राजनीति पर ही अपना विश्वास कायम रखती है। जनता का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है तथा इसी ऊर्जा के साथ पार्टी विकसित, सुरक्षित और समृद्ध बांकीपुर के निर्माण के अपने संकल्प को साकार करेगी।



