
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में रूपक कुमार को बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी
पटना/नई दिल्ली, 18 जुलाई 2026।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं इंटरनेशनल बेसबॉल खिलाड़ी रूपक कुमार को राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शंकर शर्मा (लंकेश) द्वारा जारी की गई।
रूपक कुमार ने संगठन में अपनी सक्रिय कार्यशैली, अनुशासन, समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता का लगातार परिचय दिया है। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी तथा पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और दिल्ली प्रदेश में पार्टी का विस्तार और अधिक प्रभावी ढंग से होगा।
नई जिम्मेदारी मिलने पर रूपक कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।



