Trending Newsआस्थाखेलट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

रोजगार, शिक्षा और निवेश को नई गति, नीतीश माॅडल से आगे बढ़ रहा बिहार – जद (यू)

 

रोजगार, शिक्षा और निवेश को नई गति, नीतीश माॅडल से आगे बढ़ रहा बिहार – जद (यू)

12 जुन 2026, पटना।

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम एवं मीडिया पैनलिस्ट डा0 मधुरेंदु पांडेय ने जारी बयान में कहा कि बिहार आज एक नए आत्मविश्वास, नई सोच और विकास के नए प्रतिमानों के साथ आगे बढ़ रहा है। माननीय श्री नीतीश कुमार की विकासोन्मुखी सोच ने राज्य को शिक्षा, रोजगार, बुनियादी ढांचे और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

राज्य सरकार द्वारा ‘7 निश्चय-3’ के तहत उठाए जा रहे कदम बिहार के समग्र विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। नए डिग्री काॅलेजों की स्थापना, माॅडल स्कूलों का विस्तार, युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का निर्माण, आधुनिक ग्रीनफील्ड टाउनशिप की परिकल्पना तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर आॅफ एक्सीलेंस की स्थापना जैसे ऐतिहासिक निर्णय बिहार को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

माननीय श्री नीतीश कुमार ने हमेशा यह सुनिश्चित किया कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यही कारण है कि शिक्षा के बेहतर अवसर, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाएं, उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तथा पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाओं का सृजन आज बिहार की नई पहचान बन रहा है। हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए राज्य में हरियाली बढ़ाने तथा सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए भी अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं।

आज बिहार केवल विकास की बात नहीं कर रहा, बल्कि विकास के परिणाम भी दिखा रहा है। राज्य में बढ़ते निवेश, मजबूत होती आधारभूत संरचना, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में हो रहे विस्तार तथा युवाओं के लिए सृजित हो रहे नए अवसर इस बात के प्रमाण हैं कि बिहार संकल्प से सिद्धि की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

माननीय श्री नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार ने सुशासन, सामाजिक न्याय और विकास के जिस माॅडल को स्थापित किया है, वह देश के लिए भी एक प्रेरणा है। नया बिहार आज आत्मनिर्भरता, रोजगार, शिक्षा और समावेशी विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में यह प्रगति राज्य को नई उपलब्धियों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button