आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

मोदी सरकार के 12 स्वर्णिम वर्षों पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की वर्चुअल समीक्षा बैठक संपन्न

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया मार्गदर्शन, कार्यक्रमों की हुई समीक्षा

‎*मोदी सरकार के 12 स्वर्णिम वर्षों पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की वर्चुअल समीक्षा बैठक संपन्न

‎*राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया मार्गदर्शन, कार्यक्रमों की हुई समीक्षा

‎*’अंत्योदय से विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

‎*5 से 21 जून तक चल रहे जनसंपर्क अभियानों की हुई समीक्षा, दिए गए दिशा-निर्देश

‎*संजय सरावगी बोले – मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

‎पटना, 12 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्षों की पूर्णता के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक आयोजित विभिन्न जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए

‎बैठक में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।

‎इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी एवं जनसरोकारों से जोड़कर संचालित करने पर विशेष बल दिया गया। राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश भी साझा किए गए। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

‎बैठक में केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों, गरीब कल्याण की योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय तथा बुनियादी ढांचे के विकास जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए सकारात्मक बदलावों और ‘अंत्योदय’ के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

‎बैठक को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

‎उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं तथा 5 जून से 21 जून तक आयोजित सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर संवाद स्थापित करेगा और जनभागीदारी को मजबूत बनाएगा।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button