ब्रिक्स में शामिल देशों का भारत के धरती पर स्वागत है उमेश सिंह बाप प्रमुख,

भारत में ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन बहुत ही गौरव की बात है बाप प्रमुख श्री उमेश सिंह जी ने इसमें शामिल देशों के राष्ट्रा अध्यक्षों को भारत की धरती पर उनका हृदय से स्वागत करते हुए आग्रह किया है कि ब्रिक्स जीस विजन के लिए बना वह विजन पुरा होना चाहिए सभी पच्चीस देशों को सारे गिले-शिकवे भुलाकर अपने और साथी देशों को चौतरफा मदद करने के लिए होमवर्क करना चाहिए ताकि इस संस्था में शामिल देशों को साझा मदद प्राप्त हो सके बाप प्रमुख ने कहा कि ब्रिक्स में शामिल देशों को विस्तारवादी संकीर्ण मानसिकता से बाहर निकल कर मित्र देशों को चौतरफा मदद करने के लिए आदत विकसित करना होगा उन्होंने ने किसी देश का नाम लिए बगैर कहा कि युद्ध सिर्फ निर्दोष मानव जीवन का संहार ही करता है हल नहीं निकाल सकता है इसलिए ब्रिक्स में शामिल देशों को युद्ध की तरफ नहीं बुद्ध की तरफ सदैव क़दम बढ़ाने चाहिए, उन्होंने ने कहा मानव जीवन और मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन आतंकवाद है इसके सफाया के लिये ब्रिक्स देशों को संकल्पित होना चाहिए,बाप प्रमुख श्री सिंह ने कांग्रेस सहित सभी दलों से इस सम्मेलन का स्वागत करने का आग्रह किया है तथा कहा कि अनर्गल प्रलाप न करें हम सभी के घर मेहमान आ रहे उनका दिल खोल कर चौतरफा स्वागत करें सभी दले और सक्षम संस्थानों के समक्ष लोग, राजनीति बाद में कर लेंगे और करते ही हैं,( रमेश पासवान राष्ट्रीय प्रवक्ता)



