Trending Newsट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने जिलाध्यक्षों की मासिक समीक्षा बैठक की

 

*कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने जिलाध्यक्षों की मासिक समीक्षा बैठक की

*पटना, 03 जुलाई, 2026

बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में शुक्रवार को बिहार कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और अध्यक्ष राजेश राम की मौजूदगी में संपन्न हुई।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के बूथ स्तर तक की कमिटी संगठन सृजन अभियान के तहत बनाने को प्रतिबद्ध है और जिला कांग्रेस कमिटी के सहयोग से इस अभियान को गति देते हुए प्रखंड कमिटियों के निर्माण के बाद मंडल कमिटियों के गठन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है। आज के बैठक में मूल रूप से मासिक समीक्षा के दौरान प्रत्येक सांगठनिक जिलों के अध्यक्षों की समीक्षात्मक रिपोर्ट कनेक्ट सेंटर के माध्यम से विश्लेषण किया गया और उन्हें टास्क निर्धारित किये गये। साथ ही विभिन्न जिलों के अंतर्गत संचालित पार्टी के निर्देशानुसार कार्यक्रमों को ग्रेडिंग सिस्टम के माध्यम से तीन कैटेगरी में विभक्त कर उनमें अद्यतन सुधार को रेखांकित किया गया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने जुलाई महीने के अंत तक वर्धा में जिलाध्यक्षों की दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर भी उनके विचार और सुझाव मांगे जिन्हें आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने कहा कि संगठन सृजन साथी अभियान की गतिशीलता से सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के निर्माण में गति आई है और संगठन को राज्य में धारदार बनाने में यह अभियान मिल का पत्थर साबित होगा। साथ ही उन्होंने प्रत्येक जिला की समीक्षा को व्यक्तिगत तौर पर सुनकर जिलाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश एवं सुझाव दिया।

इस दौरान संगठन सृजन साथी अभियान के तहत सदस्यता अभियान के अनुसार योग्य हुए प्रदेश पदाधिकारियों को भी बैठक में आवश्यक निर्देश दिए गये।

बैठक में विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा , बिहार के प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम, विधायक दल के पूर्व नेता डॉ शकील अहमद खान , मीडिया चेयरमैन, राजेश राठौड़, मिन्नत रहमानी, राजीव मेहता , डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय , पंकज यादव, कमल कमलेश, प्रेमचंद सिंह, विमलेश तिवारी, सहित सभी जिलाध्यक्ष मौजूद थे।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button