Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारशिक्षा

विजय मार्च में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम; शिक्षा सुधार आंदोलन में इस्तीफा के बाद भी अधूरा है न्याय

इस्तीफा केवल झांकी है, न्याय की लड़ाई बाकी है, विजय मार्च में बोले राजेश राम *शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर छात्रों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बजाया ढोल नगाड़े

*विजय मार्च में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम; शिक्षा सुधार आंदोलन में इस्तीफा के बाद भी अधूरा है न्याय

*इस्तीफा केवल झांकी है, न्याय की लड़ाई बाकी है, विजय मार्च में बोले राजेश राम

*शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर छात्रों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बजाया ढोल नगाड़े

*पटना. शनिवार, 25 जुलाई, 2026

नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक, सीबीएसई परीक्षा में अनियमितता और देश में लीक प्रूफ परीक्षा प्रणाली और बेहतर शिक्षा की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलनों और देश के नेता विपक्ष राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री को सदन में बैकफुट पर डालने से विवश होकर केंद्र की दंभी और अहंकारी मोदी सरकार के अकर्मण्य शिक्षा मंत्री ने अंततः इस्तीफा दे दिया। ये बातें प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित विजय मार्च बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कही।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि 22 नीट अभ्यर्थियों को आत्महत्या के लिए विवश करने वाली यह सरकार लगातार पेपर लीक के मुद्दे पर मौन धारण किए रही और छात्रों की वाजिब मांगों को लगातार दरकिनार करती रही। भाजपा सरकार के नेतृत्व वाली सरकार ने रोजगार और शिक्षा के मामले में छात्रों की हकमारी की है। लगातार छात्रों ने बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए आंदोलन किया और उसे देश के नेता प्रतिपक्ष ने छात्रों की गूंज के माध्यम से व्यापक फ़लक प्रदान किया। साथ ही सदन में सरकार को लगातार घेरते हुए उन्होंने सरकार को छात्रों के वाजिब मुद्दों पर हमलावर रहें। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार के छात्रों ने देश के इस वाजिब मांग पर व्यापक समर्थन दिया जिससे इस आन्दोलन की आंशिक सफलता हुई। उन्होंने कहा कि एक मांग हमारी पूरी हुई है, अभी भी दो मांग हमारी बाकी है जिसमें परीक्षाओं को लेकर जवाबदेही और सारे मुकदमें वापस लेना अभी बाकी है। राजनाथ सिंह के पुराने बयान को आधार बनाकर उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में इस्तीफे का दौर शुरू हो चुका है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने विजय मार्च पर ढोल नगाड़े बजाकर छात्रों की जीत पर जश्न मनाया। इस दौरान विधान परिषद में दल के नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने भी उनका साथ दिया।

विजय मार्च में विजय मार्च में विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, विधायक मनोज विश्वास, पूर्व डीजीपी करुणा सागर, डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, पंकज यादव, कुमार आशीष, असितनाथ तिवारी, कमल कमलेश, सूरज यादव, कमलदेव नारायण शुक्ला, प्रेमचंद सिंह, शिशिर कौंडिल्य, उदय चन्द्रवंशी, विनीता भगत, अमन कुमार, नदीम अख्तर अंसारी, चंद्रभूषण राजपूत, मृणाल अनामय, विमलेश तिवारी, सुधीर शर्मा, अमन कुमार, रीता सिंह, रंजीत कुमार बाल्मीकि, अरुण पाठक, दौलत इमाम, विशाल यादव, पूनम यादव , हीरा सिंह बग्गा, सतेंद्र कुमार सिंह, मिहिर झा, मनीष यादव , राहुल भारद्वाज, निशांत करपटने, मेनका कुमारी, आरती राय सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

राजेश राठौड़

चेयरमैन

मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button