Trending Newsअपराधअरवलआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

पीक आवर्स में भी निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर ऊर्जा विभाग प्रतिबद्ध – शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल

 

पीक आवर्स में भी निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर ऊर्जा विभाग प्रतिबद्ध – शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल

2005 के बाद नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण प्रदान किया – शीला मंडल

26 मई 2026, पटना।

मंगलवार को जद (यू0) के प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में मा० मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल एवं मा0 मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की समस्याएँ गंभीरतापूर्वक सुनीं तथा उनके त्वरित एवं समयबद्ध समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर मा0 विधान परिषद सदस्य श्री संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’, प्रो0 नवीन आर्य चंद्रवंशी, श्री लोकप्रकाश सिंह उपस्थित रहे।

मा0 मंत्री श्री शैलेश कुमार ने कहा कि ऊर्जा विभाग आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्ध है तथा पीक आवर्स में भी निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किए जा रहे है। साथ ही बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले समय में 10 लाख बीपीएल परिवारों को प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना से जोड़़़ने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

वहीं मा0 मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि एनडीए के पास पर्याप्त संख्या बल है और आगामी विधान परिषद चुनाव में एनडीए ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण मिला है, जबकि वर्ष 2005 से पहले महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी कठिन था।

उन्होंने यह भी बताया कि विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा कई नए पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है, जिससे पठन-पाठन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़़ एवं प्रभावी होगी।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button