आस्थाझारखंडट्रेंडिंगदिल्लीदेशनालंदापटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचार

जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे मा0 नीतीश कुमार, पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से की भेंट, संगठनात्मक गतिविधियों की ली जानकारी

जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे मा0 नीतीश कुमार, पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से की भेंट, संगठनात्मक गतिविधियों की ली जानकारी

पटना, 21 अगस्त 2026

शुक्रवार को जद (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में पार्टी के मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री नीतीश कुमार का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यालय का निरीक्षण किया तथा मौजूद वरीय नेताओं से संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसुनवाई कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

श्री नीतीश कुमार के प्रदेश कार्यालय पहुंचते ही बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरा कार्यालय परिसर ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।

श्री नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने तथा पिछले दो दशकों में बिहार में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रियता के साथ काम करने का निर्देश दिया।

श्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर मुख्य रूप से बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मा0 उप-नेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष श्री ललन सर्राफ सहित पार्टी के वरीय नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button