अपराधआस्थाखेलट्रेंडिंगदिल्लीदेशनौकरीपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

जनसुनवाई कार्यक्रम में मा0 मंत्री डाॅ0 अशोक चैधरी एवं मदन सहनी ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन से बढ़़ाया बिहार का गौरव - डाॅ0 अशोक चैधरी शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा - मदन सहनी

जनसुनवाई कार्यक्रम में मा0 मंत्री डाॅ0 अशोक चैधरी एवं मदन सहनी ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन से बढ़़ाया बिहार का गौरव – डाॅ0 अशोक चैधरी

शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा – मदन सहनी

28 मई 2026, पटना

जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय मंत्री डाॅ0 अशोक चैधरी एवं माननीय मंत्री श्री मदन सहनी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित मामलों के त्वरित एवं विधिसम्मत समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए डाॅ0 अशोक चैधरी ने आईपीएल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि वैभव ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर पूरे बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में वैभव विश्व क्रिकेट में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर देश और बिहार के मान-सम्मान में चार चाँद लगाने का कार्य करेंगे। डाॅ0 चैधरी ने विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा इस विषय पर लगातार भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन माननीय न्यायालय द्वारा प्रक्रिया को वैध ठहराए जाने के बाद ऐसे दुष्प्रचार पर पूर्ण विराम लग गया है।

माननीय मंत्री श्री मदन सहनी ने कहा कि राज्य सरकार शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। अवैध शराब के कारोबार से जुडे़़े लोगों के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान और अधिक तेजी से जारी रहेगा। श्री सहनी ने कहा कि विपक्ष द्वारा शराबबंदी को लेकर लगातार दुष्प्रचार किया जाता है, जबकि विभिन्न सर्वेक्षणों और अध्ययनों में इसके अनेक सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button