Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारस्वास्थ्य

बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए समर्थित उम्मीदवार की होगी जीत, पूरा जोर लगाएगा जद (यू0) – शंभूनाथ सिन्हा

 

बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए समर्थित उम्मीदवार की होगी जीत, पूरा जोर लगाएगा जद (यू0) – शंभूनाथ सिन्हा

15 जुलाई 2026, पटना।

जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री शंभूनाथ सिन्हा ने जारी बयान में कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार के निर्देशों के अनुरुप बांकीपुर उप चुनाव में एनडीए समर्थित उम्मीदवार श्री नीरज कुमार सिन्हा की जीत सुनिश्चित करने के लिए जद (यू0) पूरा जोर लगाएगा।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किया है और इसी निर्देश के अनुसार जद (यू0) का हर कार्यकर्ता बांकीपुर उप चुनाव में एनडीए उम्मीदवार की जीत पक्की करने के लिए दिन-रात मेहनत करेगा।

बांकीपुर सीट पर मुख्यतः एनडीए एवं राजद के बीच ही लड़ाई होनी है। जन सुराज एवं राजद के बीच अंदरुनी साठ गांठ का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए समर्थकों का मत विभाजित कर आरजेडी उम्मीदवार को फायदा पहुंचाने के मकसद से ही जन सुराज के प्रशांत किशार को मैदान में उतारा गया है। लेकिन आरजेडी और जन सुराज की मिलीभगत को बांकीपुर की जनता भलीभांति जानती है और वो किसी भी हाल में इन दोनों पार्टियों की राजनीतिक साजिश को कामयाब नहीं होने देगी।

पिछले विधानसभा चुनाव में भी प्रशांत किशोर इसी तरह की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन राज्य की जनता ने उन्हें पूरी तरह नकारने का काम किया। उन्होंने दावा किया कि इस उपचुनाव में बांकीपुर के मतदाता एनडीए उम्मीदवार को पिछले चुनाव के मुकाबले ज्यादा मतों से जीत दिलाने का काम करेंगे।

(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button