जनसुनवाई कार्यक्रम की सतत माॅनिटरिंग स्वयं करते हैं नीतीश कुमार – विजय कुमार चैधरी
किरायेदारों से सरकार द्वारा निर्धारित बिजली दरों के अनुसार ही शुल्क लिया जाना चाहिए - शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल’ महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नीतीश कुमार के कार्य देशभर के लिए अनुकरणीय - शीला मंडल’


जनसुनवाई कार्यक्रम की सतत माॅनिटरिंग स्वयं करते हैं नीतीश कुमार – विजय कुमार चैधरी
किरायेदारों से सरकार द्वारा निर्धारित बिजली दरों के अनुसार ही शुल्क लिया जाना चाहिए – शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल’
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नीतीश कुमार के कार्य देशभर के लिए अनुकरणीय – शीला मंडल’
09 जून 2026, पटना।
मंगलवार को जद (यू) के प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मा0 उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, मा0 मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल एवं मा0 मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए आमजन एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार का प्रदेश कार्यालय पहुंचना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि वे कार्यकर्ताओं एवं आमजन की समस्याओं के प्रति सदैव संवेदनशील एवं सजग रहते हैं। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक नियमित रूप से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तथा इसके लिए पार्टी के सभी मंत्रियों का रोस्टर निर्धारित है। उन्होंने बताया कि श्री नीतीश कुमार स्वयं
कार्यक्रम की सतत माॅनिटरिंग करते हैं तथा समय-समय पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्था एवं शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा भी करते हैं।
केंद्र में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने मा0 प्रधानमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनडीए सरकार आगे भी जनकल्याण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि झूठ एवं भ्रामक प्रचार की राजनीति के कारण इंडी गठबंधन की छवि जनता के बीच नकारात्मक बनी है। बिहार चुनाव में एसआईआर को लेकर विपक्ष द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं के नाम हटाए जाने संबंधी किए गए दुष्प्रचार की वास्तविकता अब सबके सामने आ चुकी है।
मा0 मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि किरायेदारों से सरकार द्वारा निर्धारित बिजली दरों के अनुसार ही शुल्क लिया जाना चाहिए। यदि कहीं अनियमितता अथवा अधिक वसूली की शिकायत सामने आती है तो विभाग संज्ञान लेकर मामले की जांच करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार में बिजली कटौती जैसी कोई व्यापक समस्या नहीं है
मा0 मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मा0 श्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्य देशभर के लिए अनुकरणीय हैं। पंचायती राज एवं नगर निकायों में महिलाओं को आरक्षण, जीविका समूहों के सशक्तीकरण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में भी महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कर श्री नीतीश कुमार ने महिला नेतृत्व को आगे बढ़़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः प्रमाणित किया है।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



