Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

उपसभापति प्रो. (डाॅ0) रामवचन राय के आवास पहुँचे नीतीश कुमार

बड़ी बहन से भी मिले, लिया आशीर्वाद एवं जाना कुशलक्षेम

उपसभापति प्रो. (डाॅ0) रामवचन राय के आवास पहुँचे नीतीश कुमार

बड़ी बहन से भी मिले, लिया आशीर्वाद एवं जाना कुशलक्षेम

पटना, 29 जुलाई 2026

जनता दल (यू) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य आदरणीय श्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार विधान परिषद के उपसभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय के भूतनाथ रोड स्थित निजी आवास पर पहुँचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रो. राय एवं उनके परिवारजनों का भी हालचाल जाना। मुलाकात के दौरान श्री नीतीश कुमार और प्रो. रामवचन राय के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

इसके साथ ही माननीय श्री नीतीश कुमार अपनी बड़ी बहन के निजी आवास पहुँचे, उनका आशीर्वाद लिया तथा उनका कुशलक्षेम भी जाना। इस अवसर पर जनता दल (यू) के आईटी प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री मनीष कुमार भी मौजूद रहे

इन मुलाकातों के दौरान बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मा0 उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ साथ रहे।

(अशोक कुमार)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button