

*परीक्षा पर चर्चा करने वाले प्रधानमंत्री, पेपर लीक करवा युवाओं का भविष्य कर रहे हैं बर्बाद: राजेश राम
*युवाओं के भविष्य को अंधकारमय कर रही है केंद्र सरकार: अनुपम
*गांधी संग्रहालय, पटना. गुरुवार, 25 जून 2026
देश भर के छात्रों की आवाज़ को व्यापक मंच देने, शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली में सुधार की माँग को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान *’छात्रों की गूंज’* के औपचारिक शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और इस अभियान के संयोजक और नेशनल कोर ग्रुप के सदस्य अनुपम जी ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने पहले ही अधर में लटका रखी है और अब परीक्षार्थियों को लीक प्रूफ परीक्षा प्रणाली से भी वंचित कर उनके भविष्य को अंधकारमय कर दी है। देश के प्रधानमन्त्री परीक्षा पर चर्चा तो करते हैं लेकिन पेपर लीक करवा युवाओं का भविष्य कर रहे हैं और उन्हें कोई अफ़सोस भी नहीं है। देश के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा तक नहीं लिए सकें पीएम मोदी अपने नेतृत्व में देश के युवाओं को बर्बाद कर अंधकार में झोंक रहे हैं। हमारे नेता राहुल गांधी लगातार संघर्ष कर छात्रों परीक्षार्थियों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी के तहत हमारी पार्टी लगातार परीक्षार्थियों के हक के लिए और लीक प्रूफ परीक्षा की मांग को लेकर संघर्ष कर रही है।
इस अवसर पर अभियान के संयोजक और नेशनल कोर ग्रुप के सदस्य अनुपम जी ने कहा कि यह सिर्फ शिक्षा का मुद्दा नहीं है. यह नौकरी का मुद्दा है. यह युवाओं के भविष्य और उनके परिवारों की उम्मीदों का मुद्दा है।
हाल ही में कोटा में राहुल गांधी जी ने कुछ आंकड़ों के माध्यम से साबित किया की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था एक “रिजेक्शन सिस्टम” है जिसमे हर 3000 छात्रों में से केवल 1 IAS बनता है, 30 IIT पहुँचते हैं और सिर्फ 180 डॉक्टर बन पाते हैं। बाकी करोड़ों युवाओं को यह व्यवस्था अवसर नहीं, सिर्फ अस्वीकृति देती है।उन्होंने बताया की जहाँ एक तरफ देश का कुल शिक्षा बजट 1.4 लाख करोड़ है वही सिर्फ 22 लाख NEET छात्रों का कुल खर्च 1.32 लाख करोड़ हैदेश की टॉप-5 परीक्षाओं SSC, UPSC, RRB, JEE, NEET का खर्च भारत सरकार के कुल शिक्षा बजट से 3 गुना है।
कांग्रेस की तीन मांगें:
1. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. पेपर लीक माफिया, वेंडर एजेंसियों, अधिकारियों और राजनीतिक संरक्षण से उनके संभावित संबंधों की निष्पक्ष जांच हो ।
2. पूरी परीक्षा व्यवस्था का ओवरहॉल हो. एनटीए, पेपर सेटिंग, प्रिंटिंग, ट्रांसपोर्ट, परीक्षा केंद्र, डिजिटल सिस्टम और वेंडर कॉन्ट्रैक्ट की जांच हो और हर चरण को सुरक्षित किया जाए ।
3. तय वार्षिक परीक्षा और भर्ती कैलेंडर लागू हो. परीक्षा तिथि, रिजल्ट तिथि और नियुक्ति समयसीमा पहले से घोषित हों और उनका सख्ती से पालन हो ।
छात्रों की गूंज अभियान के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि
· 30 जून से 28 शहरों में पर्चा वितरण, नुक्कड़ बैठक और छात्र संपर्क अभियान.
· जुलाई महीने में साप्ताहिक कार्यक्रम, कैंपस संपर्क और अंबेडकर संवाद
· 1 अगस्त 2026 को सभी 28 शहरों में कलेक्टरेट घेराव.
· 9 अगस्त 2026: ‘दिल्ली चलो’ के साथ अभियान के प्रथम चरण का समापन, जिसमें देशभर के छात्र एकजुट होकर अपनी आवाज़ सरकार तक पहुँचाएंगे।
कांग्रेस पार्टी ने छात्रों की गूंज आंदोलन के तहत छात्रों से जुड़ने की अपील की है, जिसके तहत एक मिस्ड कॉल नंबर – 9873036161 जारी किया गया है साथ ही छात्रों से www.chhatronkigoonj.in पर जाकर रजिस्टर करने की अपील की गयी है।
देश के 28 शहरों में चल रहे इस जनांदोलन से जुड़कर अपने शहर में “छात्रों की गूंज” चैप्टर का हिस्सा बन सकते है। क्योंकि ये लड़ाई अब राजनैतिक नहीं बल्कि युवा भारत के सपनों को बचाने का छात्र आंदोलन है।
संवाददाता सम्मेलन में इस अभियान के संयोजक अनुपम जी और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के अलावे बीपीएससी परीक्षार्थी ओमप्रकाश, नीट परीक्षार्थी श्रेया सहित प्रतियोगी छात्र और कांग्रेसजन उपस्थित रहें।
डॉ. स्नेहाशीष वर्धन
प्रवक्ता
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी
9973933588



