Trending Newsआस्थाउत्तरप्रदेशट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादानालंदापटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौल

फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार जरूरी, नहीं हो इसका नवीनीकरण – संजय कुमार झा

संधि का 73ः बोझ बिहार पर, हमारा पानी जा रहा बांग्लादेश - उमेश सिंह कुशवाहा

3 नवंबर 2026, भागलपुर/पटना

फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार जरूरी, नहीं हो इसका नवीनीकरण – संजय कुमार झा

संधि का 73ः बोझ बिहार पर, हमारा पानी जा रहा बांग्लादेश – उमेश सिंह कुशवाहा

भागलपुर में जदयू के “फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद” कार्यक्रम का भव्य आयोजनय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने किया संवाद

मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को भागलपुर में जदयू के ‘‘फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद’’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इसके तहत राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा का गंगा किनारे बसे बिहार के उन 12 जिलों में संवाद कर रहे हैं, जो इस संधि के कारण सबसे अधिक प्रभावित हैं।

ध्यातव्य है कि संवाद कार्यक्रम के पहले चरण में बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय और खगड़िया जिले, तो दूसरे चरण में सारण, वैशाली, समस्तीपुर और पटना जिले शामिल थे। वहीं, तीसरे चरण में लखीसराय और मुंगेर के बाद आज भागलपुर में कार्यक्रम हुआ और कल यह कार्यक्रम कटिहार में निर्धारित है। बिहार में गंगा बक्सर से प्रवेश करती है और कटिहार से निकलती है। यही कारण है कि इस जन-जागरुकता अभियान का शुभारंभ 5 सितंबर को बक्सर से हुआ, जबकि समापन 4 नवंबर को कटिहार में होगा।

इस मौके पर भागलपुर टाउन हॉल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, सांसद श्री अजय मंडल, विधानपार्षद श्री संजय सिंह, विधानपार्षद श्री विजय सिंह, विधायक श्री ललित मंडल, विधायक श्री शुभानंद मुकेश, बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री प्रह्लाद सरकार, भागलपुर जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद गुप्ता, भागलपुर नगर अध्यक्ष श्री संजय साह, संगठन जिला नवगछिया अध्यक्ष श्री बीरेन्द्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारीगण और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान इस विषय पर पार्टी द्वारा तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म खास तौर से दिखाई गई। साथ ही विस्तृत जानकारी वाला पम्फलेट भी बांटा गया।

अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा ने कहा कि 1996 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई यह संधि भारत के, खासकर बिहार के हित में नहीं है, इसलिए इसका नवीनीकरण नहीं होना चाहिए और अगर कोई संधि होती भी है तो बिहार की वर्ष 2050 तक की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए। इस जल संधि के कारण बिहार का जल-प्रबंधन बुरी तरह बिगड़ा है और हम गंभीर जल-संकट का सामना कर रहे हैं। बिहार के हित में इस पर पुनर्विचार जरूरी है।

श्री संजय कुमार झा ने आगे कहा कि फरक्का (गंगा) जल संधि के मुताबिक शुष्क मौसम (1 जनवरी से 31 मई) में जब बक्सर के पास गंगा का प्रवाह महज 400 क्यूमेक (लगभग 14 हजार क्यूसेक) तक रह जाता है, तब भी फरक्का से बांग्लादेश के लिए 1500 क्यूमेक (लगभग 53 हजार क्यूसेक) पानी छोड़ना पड़ता है, इसका मतलब यह है कि सिर्फ गंगा ही नहीं, बल्कि बिहार की आंतरिक नदियों से भी पानी खींचकर बांग्लादेश को दिया जा रहा है। यह सीधे तौर पर बिहार की हकमारी है। बिहार और केन्द्र की तत्कालीन सरकार में बैठे लोगों ने बिहार के हितों की बलि चढ़ा दी। उन लोगों ने यह नहीं सोचा कि ऐसा करके वे बिहार के किसानों की सिंचाई, लोगों का पेयजल, उद्योगों की पानी की जरूरत, लाखों लोगों की आजीविका और राज्य के युवाओं का भविष्य दांव पर लगा रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार शुरू से कहते रहे हैं कि फरक्का बराज और फरक्का जल संधि से बिहार को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक ओर फरक्का बराज के कारण गंगा में भारी गाद जमा हो जाने से नदी का तल ऊँचा हो गया है, जिसके कारण उत्तर बिहार को हर साल बाढ़ का सामना करना पड़ता है, तो दूसरी ओर फरक्का जल संधि के कारण शुष्क मौसम में हमें बिहार के हिस्से का पानी बांग्लादेश को देना पड़ता है और हमारे कई जिलों में सूखे तक की स्थिति हो जाती है। इस अंतर्राष्ट्रीय संधि का 73ः बोझ अकेले बिहार उठा रहा है और 30 वर्षों से एक साथ बाढ़ और सूखे का दंश झेल रहा है। यह हमारे साथ ज्यादती है, जिसे हम इस अभियान के माध्यम से बताना चाहते हैं। श्री कुशवाहा ने श्री संजय कुमार झा को धन्यवाद दिया कि उन्होंने संसद में इस मुद्दे को उठाया और उनके प्रयासों से यह राष्ट्रीय विमर्श का विषय बना।

वहीं, ऊर्जा मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल एवं अन्य नेताओं ने कहा कि कहा कि पार्टी का यह अभियान बिहार के हक और बिहारवासियों के हित के लिए है। हमलोग अपनी आवाज केन्द्र तक पहुँचाना चाह रहे हैं ताकि गंगा से जुड़े सवाल देश के सामने आएं और इस संधि पर पुनर्विचार हो। बिहार के हितों से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। नेताओं ने इस पहल के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को साधुवाद दिया और इस जन-जागरुकता अभियान को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button