आस्थाउत्तराखंडऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियाखेलगयागुजरातट्रेंडिंगपटनापश्चिमी चम्पारणबिहारब्रेकिंग न्यूज़मुजफ्फरपुरराजस्थान

नीतीश कुमार के नेतृत्व में लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में बिहार ने रचा इतिहास, डब्ल्यूएचओ ने की सराहना – उमेश सिंह कुशवाहा

 

नीतीश कुमार के नेतृत्व में लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में बिहार ने रचा इतिहास, डब्ल्यूएचओ ने की सराहना – उमेश सिंह कुशवाहा

पटना, 07 जुलाई 2026

बिहार जद (यू0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा कि माननीय श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार के सतत प्रयासों, दूरदर्शी सोच और प्रभावी स्वास्थ्य नीतियों के परिणामस्वरूप बिहार ने लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि इस वर्ष अररिया, मधेपुरा एवं सुपौल की सभी कार्यान्वयन इकाइयों ने सफलतापूर्वक ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे (टीएएस-1) उत्तीर्ण किया, जिसके बाद इन जिलों में सामूहिक दवा सेवन अभियान (एमडीए) बंद करने की अनुमति मिल गई। उन्होंने कहा कि यह सफलता श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में वर्षों से कार्यक्रम की गुणवत्ता, प्रभावी क्रियान्वयन, सुदृढ़ निगरानी व्यवस्था और जनजागरूकता पर दिए गए विशेष बल का प्रतिफल है। इस उपलब्धि की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा भी सराहना की गई है, जो बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान की सफलता में डायरेक्टली आॅब्जर्व्ड ट्रीटमेंट (डीओटी) पद्धति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके तहत केवल दवाओं का वितरण नहीं किया गया, बल्कि प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति में लाभार्थियों को दवा का सेवन भी सुनिश्चित कराया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया, उनकी शंकाओं का समाधान किया, भ्रांतियों को दूर किया तथा उन्हें नियमित दवा सेवन के लिए प्रेरित किया। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप दवा सेवन की दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और संक्रमण में प्रभावी कमी दर्ज की गई।

श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार की यह उपलब्धि केवल राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि वर्ष 2027 तक भारत को फाइलेरिया मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। प्रदेश अध्यक्ष ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए इस अभियान में जुटे सभी स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया

उन्होंने कहा कि बीते दो दशकों में माननीय श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में विकास और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। आज राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था 2005 की तुलना में अधिक सुदृढ़ आधुनिक और जनोन्मुखी बनी है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button