अपराधअरवलट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़मौसमराजनीतिराज्य

टेंडर व पोस्टिंग माफिया रिशु श्री एवं भ्रष्ट अधिकारियों पर चुप क्यों हैं सीएम: राजेश राठौड़

 

टेंडर व पोस्टिंग माफिया रिशु श्री एवं भ्रष्ट अधिकारियों पर चुप क्यों हैं सीएम: राजेश राठौड़

*पटना. गुरुवार, 4 जून 2026

रिशु श्री प्रकरण के जांच में शिथिलता और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और इस मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की चुप्पी पर पर बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कड़ी आपत्ति और आश्चर्य जताई है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि इतने हाई प्रोफाइल केस में छ: आईएएस अधिकारियों का खुलेआम नाम आया और उसमें मात्र दो आईएएस को सस्पेंड कर इस मामले में केवल खानापूर्ति की कवायद की गई है जो कहीं न कहीं इस मामले पर पर्दा डालने के लिए किया गया कृत्य प्रतीत होता है। सेवा विस्तार श्रृंखला के एक आईएएस अधिकारी आनंद किशोर को एक दशक तक एक ही पद पर बनाए रखा गया उन्हें लगातार सेवा विस्तार दिया जा रहा है जबकि इस मामले में उनका नाम भी प्रमुखता से आया है। भ्रष्ट अधिकारियों का नेक्सस बिहार जैसे गरीब राज्य को आर्थिक नुकसान पहुंचा पीछे धकेल रहा है और टेंडर की मध्यस्थता करने वाले दलाल करोड़ो की संपत्ति अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार मुखर होकर गैर जरूरी मुद्दों पर भी बयानबाजी करते हैं और भाषणों में लगातार अपनी सक्रियता जाहिर करते हैं लेकिन ऐसी कौन सी ताकत है जो उन्हें इस रिशु श्री प्रकरण पर बोलने से रोक लेती है और उन्हें मौन धारण करना पड़ता है? आखिर कोई टेंडर और पोस्टिंग दलाल इतना कैसे मजबूत हो जाता है कि सूबे के मुख्यमंत्री को मौन धारण करना पड़ जाता है? उनसे बिहार को उम्मीद है और इस तरह का बड़ा मामला उनके समक्ष है, उन्होंने हिम्मत भी दिखाई और दो आईएएस को सस्पेंड भी किया लेकिन अन्य आईएएस जिनका नाम सार्वजनिक है, उनपर जांच या सस्पेंशन अब तक क्यों नहीं किया जा रहा है, यह आश्चर्य का विषय है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उम्मीद है कि वें इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अन्य भ्रष्ट अधिकारियों पर भी कार्रवाई करेंगे और अपनी सक्रियता दिखाएंगे।

डॉ. स्नेहाशीष वर्धन

प्रवक्ता

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

9973933588

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button